Edited By Punjab Kesari,Updated: 01 Jul, 2017 07:17 PM
उन्नाव में आज भाजपा के सांसद साक्षी महाराज अपने आवास पर पत्रकारों से रूबरू हुए। जहाँ कल आधी रात से जीएसटी लागू हो गया है।
उन्नाव(विशाल चौहान): उन्नाव में आज भाजपा के सांसद साक्षी महाराज अपने आवास पर पत्रकारों से रूबरू हुए। जहाँ कल आधी रात से जीएसटी लागू हो गया है। वहीँ उन्नाव सांसद साक्षी महाराज से जीएसटी के बारे में पूछने पर साक्षी महाराज जीएसटी के फुल फॉर्म पर ही अटकते नजर आये। साक्षी महाराज ने जीएसटी को कम शब्दों में बताते हुए कहा कि यह एक एकल कर व्यवस्था है। सभी टैक्स को एक साथ कर दिया गया है और एक साथ इनकम टैक्स देने की व्यवस्था बनाई गयी है।
आजम खान को बताया-विक्षिप्त आदमी
वहीं आजम खान द्वारा दिए गए बयान पर जमकर निशाना साधा। साक्षी ने कहा कि आजम खान एक विक्षिप्त आदमी हैं। मैं अखिलेश यादव से कहूंगा कि आजम ख़ान का ट्रीटमेंट करा लें। आजम ख़ान जब भी बोलते हैं उल जलूल बातें बोलते हैं। कभी भारत माता को डायन कहते हैं, कभी गंगा को चुड़ैल कहते हैं, कभी मुलायम सिंह के जन्मदिन में आए हुए पैसे को दावत का पैसा बताते हैं। अब उन्होंने जो घिनौनी टिप्पणी सैनिकों पर की है मैं समझता हूं कि ये सैनिकों का अपमान है। ये राष्ट्र द्रोह की सीमा में आता है उनके खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए।