अखिलेश सरकार में मंत्री रहे रामकरन आर्य को उम्रकैद की सजा, जानिए क्या है गुनाह?

Edited By ,Updated: 10 Apr, 2017 04:31 PM

akhilesh yadav  s minister in ramakrishna arya sentenced to life imprisonment

अखिलेश यादव की सरकार में मंत्री रहे राम करन आर्य को हत्या के एक मामले में आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई है। राम करन आर्य ने विधानसभा चुनाव से पहले भारतीय जनता पार्टी को राक्षस तथा कांग्रेस को छोटा शैतान कहा था।

लखनऊ(अनिल सैनी): अखिलेश यादव की सरकार में मंत्री रहे राम करन आर्य को हत्या के एक मामले में आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई है। राम करन आर्य ने विधानसभा चुनाव से पहले भारतीय जनता पार्टी को राक्षस तथा कांग्रेस को छोटा शैतान कहा था। बस्ती के निवासी तथा अखिलेश यादव सरकार में आबकारी एवं खेलकूद राज्यमंत्री रहे रामकरन आर्य को हत्या के मामले मे आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई है।

इनके खिलाफ डुमरियागंज से भाजपा के सांसद जगदम्बिका पाल के चचेरे भाई की शम्भू पाल की हत्या के मामले में साजिश रचने का मामला दर्ज किया गया था। यूपी विधानसभा चुनाव को लेकर समाजवादी पार्टी और कांग्रेस गठबंधन पर अखिलेश यादव सरकार में खेल व युवा कल्याण के साथ आबकारी मंत्री रहे राम करन आर्य भाजपा को बड़ा शैतान तथा कांग्रेस को छोटा शैतान बताया था। राम करन आर्य, उत्तर प्रदेश की 16वीं विधानसभा में विधायक और सपा सरकार में मंत्री थे। 2012 उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में इन्होंने उत्तर प्रदेश की बस्ती के महादेवा विधान सभा निर्वाचन क्षेत्र से चुनाव जीता था।

विवादित बयानों के लिए भी रहे चर्चित 
मंत्री रामकरन पहले भी विवादित बयान दे चुके हैं। एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा था कि आने वाले चुनावों में जो हमें वोट नहीं देगा वो हमारा सगा नहीं है। उन्होंने कहा था, पोलिंग के दिन जो भी कार्यकर्ता बूथ पर खड़ा होकर मुलायम और अखिलेश को वोट देगा, वहीं उनका सगा है। बेटी देना और बेटी लेना कोई रिश्तेदारी नहीं है।
 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!