राहुल के बाद अखिलेश को झटका: प्रशासन ने नहीं दी हिंसाग्रस्त सहारनपुर के दौरे की इजाजत

Edited By Punjab Kesari,Updated: 27 May, 2017 08:28 PM

akhilesh shocks after rahul administration not allowed to visit saharanpur

कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी के बाद पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को भी सहारनपुर जाने की अनुमति नहीं मिली है। अखिलेश ने दौरे की अनुमति मांगी थी जिसे प्रशासन ने ठुकरा दिया।

सहारनपुर: कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी के बाद पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को भी सहारनपुर जाने की अनुमति नहीं मिली है। अखिलेश ने दौरे की अनुमति मांगी थी जिसे प्रशासन ने ठुकरा दिया। 

इससे पहले बिना परमिशन सहारनपुर के दौरे पर निकले राहुल गांधी को प्रशासन ने हरियाणा बॉर्डर पर यमुना पुल पर ही रोक दिया गया। विरोध में राहुल गांधी ने करीब 1 किलोमीटर की पदयात्रा की और एक ढाबे पर मीडिया के लोगों से बातचीत की।

मीडिया से बात करते हुए राहुल गांधी ने कहा कि वह शब्बीरपुर के लोगों का हाल जानना चाहते थे लेकिन उन्हें गांव में नहीं जाने दिया गया। पुलिस वहां जाने क्या छिपाना चाहती है। राहुल ने बताया कि डीएम और एसएसपी ने उन्हें आश्वासन दिया है कि जैसे ही शब्बीरपुर के हालात सामान्य होंगे, वह स्वयं उन्हें गांव लेकर जाएंगे।

मीडिया से बात करते हुए राहुल गांधी ने कहा कि प्रदेश सरकार कानून व्यवस्था का राज कायम करने में पूरी तरह से विफल रही है। शब्बीरपुर भी इसका उदाहरण है। उन्होंने कहा कि जम्मू और कश्मीर में जब-जब हिंसा होती है तब- तब इसका फायदा पाकिस्तान को मिलता है। कांग्रेस के शासनकाल में जम्मू कश्मीर पूरी तरह शांत था। 

राहुल गांधी ने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि मोदी ने दो करोड़ युवाओँ को रोजगार देने का वायदा किया था। अब उन्हें बताना चाहिए कि बीते 3 सालों में सरकार ने कितने युवाओं को रोजगार दिया। राहुल गांधी करीब 3:30 बजे दिल्ली के लिए वापस लौट गए।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!