Edited By ,Updated: 06 Jan, 2017 08:34 PM
केंद्रीय स्वास्थ एवं परिवार कल्याण राज्यमंत्री अनुप्रिया पटेल इलाहाबाद मंडल के अपना दल कार्यकत्र्ता सम्मलेन में पहुंची। इस मौके पर कार्यकर्ताओं ने चांदी के मुकुट पहनाकर उनका भव्य स्वागत किया।
इलाहाबाद(सैयद आकिब रजा): केंद्रीय स्वास्थ एवं परिवार कल्याण राज्यमंत्री अनुप्रिया पटेल इलाहाबाद मंडल के अपना दल कार्यकत्र्ता सम्मलेन में पहुंची। इस मौके पर कार्यकर्ताओं ने चांदी के मुकुट पहनाकर उनका भव्य स्वागत किया। अनुप्रिया पटेल ने प्रदेश में बीजेपी के साथ चुनाव लडऩे की बात को दोहराते हुए कहा कि मौजूदा सरकार से जनता त्रस्त है इसलिए आगामी चुनाव में बीजेपी के साथ मिलकर हम सरकार बनाएंगे।
बहुत जल्द होगा सीट बंटवारे का ऐलान
उन्होंने कहा कि अपना दल बीजेपी के साथ मिलकर चुनाव लड़ रही है। सीट बंटवारे के मामले में भी उनकी बातचीत हुई है। बहुत जल्द ही सीट को लेकर घोषणा की जाएगी।
सपा सरकार पर साधा निशाना
वहीं सपा सरकार पर भड़ास निकालते हुए उन्होंने कहा कि इस सरकार ने अपने 5 साल के कार्यकाल में जनता के विकास की ओर कोई ध्यान नहीं दिया है। सपा अपने पांच सालों के कर्मो का फल भोग रही है और इस बार यूपी की सत्ता से बाहर जाएंगे। विधानसभा चुनाव को लेकर अपना दल का ये पहला मंडल कार्यकत्र्ता सम्मलेन था। इस मौके पर शहर का सीएवी इंटर कॉलेज का मैदान कार्यकर्ताओं से ठसाठस भरा हुआ था।
UP Political News की अन्य खबरें पढ़ने के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें