एेतिहासिक जीत के बाद अब उत्तर प्रदेश में सबकी निगाहें भाजपा के मुख्यमंत्री पर

Edited By ,Updated: 14 Mar, 2017 07:53 PM

after the historic victory now everyone in uttar pradesh sees the bjp chief

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में भाजपा की एेतिहासिक जीत के बाद अब सबकी निगाहें मुख्यमंत्री की कुर्सी पर टिकी हैं और तमाम नये पुराने चेहरों को लेकर अटकलबाजी जारी है।

लखनऊ: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में भाजपा की एेतिहासिक जीत के बाद अब सबकी निगाहें मुख्यमंत्री की कुर्सी पर टिकी हैं और तमाम नये पुराने चेहरों को लेकर अटकलबाजी जारी है। केन्द्र और राज्य के दो इंजनों की मदद से ‘अच्छे दिन’ लाने का वायदा करने वाली भाजपा के विधायक दल की राजधानी में बैठक होने के साथ ही पार्टी संभवत: 16 मार्च तक मुख्यमंत्री पद के लिए नाम तय कर लेगी। 

केन्द्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह (65) का नाम मुख्यमंत्री पद के लिए जोरों से चल रहा है। राजनाथ पहले भी उत्तर प्रदेश की कमान संभाल चुके हैं। वह अनुभवी हैं और लोकप्रिय भी। कुछ का कहना है कि राजनाथ केन्द्र छोड़कर उत्तर प्रदेश नहीं आएंगे लेकिन कुछ ये भी मानते हैं कि पार्टी का फैसला होगा तो वह यह जिम्मेदारी संभाल सकते हैं। 

गोवा में मनोहर पर्रिकर मुख्यमंत्री पद की शपथ ले चुके हैं। वह केन्द्र में रक्षा मंत्री थे, जिसका अतिरिक्त प्रभार वित्त मंत्री अरूण जेटली को सौंपा गया है। राजनाथ अगर उत्तर प्रदेश आये तो केन्द्र में कैबिनेट रैंक के मंत्री का एक और पद रिक्त होगा।  रेल राज्य मंत्री मनोज सिन्हा (57) का नाम भी चर्चा में है। वह भूमिहार हैं, पूर्वांचल से ताल्लुक रखते हैं। समर्पित कार्यकर्ता की छवि रखने वाले सिन्हा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और भाजपा अध्यक्ष अमित शाह के करीबी हैं।
 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!