उत्तराखंड: जनता के सामने भाजपा-कांग्रेस के भ्रष्टाचार की पोल खोलेगी ‘आप’

Edited By Punjab Kesari,Updated: 10 Mar, 2018 09:46 PM

aap will open bjp congress secret of corruption in front of public

आम आदमी पार्टी निकाय चुनावों में भाजपा-कांग्रेस के भ्रष्टाचारों को सामने लाएगी। आने वाले दिनों में पार्टी प्रत्येक वार्ड में ‘झाडू चलाओ-बेईमान भगाओ’ पदयात्रा कार्यक्रम चलाएगी। जनता के सामने भाजपा-कांग्रेस के भ्रष्टाचार की पोल खोलेगी।

देहरादून: आम आदमी पार्टी निकाय चुनावों में भाजपा-कांग्रेस के भ्रष्टाचारों को सामने लाएगी। आने वाले दिनों में पार्टी प्रत्येक वार्ड में ‘झाडू चलाओ-बेईमान भगाओ’ पदयात्रा कार्यक्रम चलाएगी। जनता के सामने भाजपा-कांग्रेस के भ्रष्टाचार की पोल खोलेगी। शनिवार को पटेल रोड स्थित जिला कार्यालय में आयोजित पत्रकार वार्ता में पार्टी के जिला अध्यक्ष उमा सिसौदिया ने यह बात कही।

 

उमा सिसौदिया ने कहा कि आम आदमी पार्टी ने कुछ दिन पहले भ्रष्टाचार मुक्ति यात्रा निकाली थी। इसे आमजन का भरपूर समर्थन मिला था। इस मौके पर महानगर अध्यक्ष विशाल चौधरी ने कहा कि वर्तमान में नगर निगम भ्रष्टाचार का अड्डा बना हुआ है।

 

पिछले पांच सालों में नगर निगम में सोडियम लाइट घोटाला, सीवर ट्रीटमेंट मशीन घोटाला, पोकलैंड मशीन घोटाला, टैक्स असेसमेंट घोटाला, नाला एनओसी घोटाला, यूजर चार्जेज घोटाला, डस्टबिन घोटाला, होर्डिंग्स टेंडर घोटाला, टायर घोटाला जैसे कई घोटाले जांच की खानापूर्ति की भेंट चढ़ गए। इस बार निकाय चुनाव में आम आदमी पार्टी की झाडू स्थानीय निकायों से भाजपा-कांग्रेस के भ्रष्टाचार व बेईमानों का सफाया करेगी।

 

प्रेस वार्ता से पूर्व पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं की एक बैठक हुई। इसमें निकाय चुनावों की तैयारियों पर चर्चा की गई। इस दौरान प्रदेश मीडिया प्रभारी कुलदीप सहदेव, श्यामलाल नाथ, विनोद बजाज, विपिन खन्ना, विनय राणा, मनीष उपाध्याय, कमल राना, अनीता बिष्ट आदि मौजूद थे।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!