Edited By ,Updated: 03 Apr, 2017 10:32 AM
अपने विवादित बयानों से चर्चा में रहने वाली साध्वी प्राची ने एक बार फिर विवादित बयान दिया है।
सम्भल: अपने विवादित बयानों से चर्चा में रहने वाली साध्वी प्राची ने एक बार फिर विवादित बयान दिया है। उन्होंने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को लेकर कहा है कि यदि वे मुख्यमंत्री नहीं बनते तो यूपी पाकिस्तान बन जाता। इससे पहले प्राची ने कहा था कि उत्तर प्रदेश में योगी की जीत हिंदूओं की जीत है।
जानकारी के अनुसार संभल से आदमपुर जाते मीडिया से बातचीत में साध्वी प्राची ने कहा यूपी में योगी सरकार आने से अब यूपी पाकिस्तान बनने से बचा गया है। यूपी में गोकशी की तरह शराब भी बंद होगी। प्राची ने कहा कि पिछली सरकार में हुए काले कारनामे की कलाई खुलने वाली है उनको पसीना आना शुरू हो गया है। सरकार में हम कुछ भी बन जाएं लेकिन संस्कार नहीं भूलने चाहिए। उन्होंने कहा कि मैं कभी भी सेल्फी नहीं लेती।