Edited By ,Updated: 16 Feb, 2016 11:14 AM
उत्तर प्रदेश में मेरठ जिले के गर्ल कालेज में लड़की से छेड़छाड़ कर रहे युवक की लड़की के परिजनों ने जमकर पिटाई कर दी...
मेरठ: उत्तर प्रदेश में मेरठ जिले के गर्ल कालेज में लड़की से छेड़छाड़ कर रहे युवक की लड़की के परिजनों ने जमकर पिटाई कर दी। पिटाई के बाद युवक का मुंह काला करके उसे पूरे शहर में घुमाया।
जानकारी के अनुसार आरजी गर्ल्स डिग्री कॉलेज में पढ़ाई कर रही एक छात्रा को युवक काफी दिनों से परेशान कर रहा था। लड़की के समझाने व विरोध करने पर भी लड़का अपनी हरकतों से बाज नहीं आया तो लड़की ने इस बात की शिकायत अपने परिजनों से कर दी। इसके बाद परिजनों ने उस युवक की तलाश करनी शुरु कर दी।
सोमवार को अचानक युवक बाइक से आया और लड़की से छेड़छाड़ करने लगा।इसके बाद छात्रा के परिजनों ने युवक को वहीं पकड़ लिया और पिटाई शुरु कर दी। इतना ही नहीं छात्रा के परिजनों ने पिटाई के बाद युवक के मुंह पर कालिख पोथ दी और उसे पूरे शहर में घुमाया।
वहीं दूसरी तरफ घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और उन्होंने युवक को बहुत मुश्किल से छुड़ाया और अपने साथ थाने ले गई। छात्रा ने आरोप लगाया है कि वेलेंन्टाइन डे वाले दिन युवक ने उसे बहुत परेशान किया था। परिजनों द्वारा दी गई शिकायत के बाद पुलिस युवक को गिरफ्तार कर मामले की जांच शुरु कर दी है।