Edited By ,Updated: 23 May, 2016 03:30 PM
उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले में एक तेंदुए के घुस आने से पूरे इलाके में दहशत का माहौल बन गया था। बताया जा रहा है कि स्योहारा थाना क्षेत्र के गांव टांडा में तेंदुए का बच्चा घुस आया...
मेरठ: उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले में एक तेंदुए के घुस आने से पूरे इलाके में दहशत का माहौल बन गया था। बताया जा रहा है कि स्योहारा थाना क्षेत्र के गांव टांडा में तेंदुए का बच्चा घुस आया। लोगों ने मौके पर पहुंच कर उसे पकड़कर रस्सी से बांध की लटका दिया।
जानकारी के अनुसार मुर्गी फार्म में सोमवार की सुबह को एक तेंदुए का 2 साल का बच्चा फंस गया। लोगों ने उसे पकड़कर रस्सी से बांध दिया और फिर इस बात की सूचना वन विभाग को दी। सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और तेंदुए को पकड़कर पिंडरे में बंद कर दिया। तेंदुए के बच्चे को देखने के लिए लोगों की भीड़ काफी संख्या में जमा हो गई थी।