Edited By ,Updated: 16 Jan, 2016 01:20 PM
बसपा सुप्रीमो मायावती ने शुक्रवार को अपना 60 वां जन्मदिन मनाया। जन्मदिन के मौके पर मेरठ और मुजफ्फरनगर दोनों जगहों पर...
मेरठ/मुजफ्फरनगर: बसपा सुप्रीमो मायावती ने शुक्रवार को अपना 60 वां जन्मदिन मनाया। जन्मदिन के मौके पर मेरठ और मुजफ्फरनगर दोनों जगहों पर केक काटा गया। केक को लेकर कार्यकर्ता एक-दूसरे के ऊपर टूट पड़े। जिसके हाथ में जो आया वो उतना केक लेकर चलता बना।
जानकारी के अनुसार मेरठ के अंबेडकर कॉलेज में मायावती के जन्मदिन पर प्रोग्राम आयोजित किया गया था। इस कार्यक्रम में जोनल कोर्डिनेटर और जिले की पांचों विधानसभा के कैंडिडेट मौजूद थे। कार्यकर्ताओं ने 60 किलो केक मंगवाया था। केक पाने के लिए लोग एक-दूसरे पर टूट पड़े और एक-दूसरे के कपड़े भी खराब कर दिए।
वहीं दूसरी तरफ मायावती के जन्मदिन पर ज्यादा भीड़ जमा होने के कारण जाम लग गया था। जिसके कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। कार्यक्रम के खत्म होने के बाद कार्यकर्ता मायावती के होर्डिंग्स-पोस्टर उखाड़ कर ले गए।