पति के शादीशुदा होने से गुस्साई पत्नी ने उठाया खौफनाक कदम

Edited By ,Updated: 21 Nov, 2015 02:43 PM

meerut husband wife hanging

उत्तर प्रदेश में मेरठ के ब्रह्मपुरी क्षेत्र में आज पति से हुए विवाद से क्षुब्ध एक महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर...

मेरठ: उत्तर प्रदेश में मेरठ के ब्रह्मपुरी क्षेत्र में आज पति से हुए विवाद से क्षुब्ध एक महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस के अनुसार शिवपुरम कालोनी निवासी सुनीता मजदूरी करती थी। कुछ दिन पहले उसने दौराला के लोहिया गांव निवासी राजमिस्त्री पुष्पेन्द्र से प्रेम विवाह किया था। विवाह के बाद उसे पति के पहले से विवाहित होने की जानकारी मिली जिसे लेकर दोनों के बीच विवाद शुरू हो गया।

कल रात पुष्पेन्द्र उसे छोड़कर अपनी पहली पत्नी के पास गया था। इस बीच सुनीता ने पंखे से लटक आत्महत्या कर ली। पुलिस ने पुष्पेन्द्र को गिरफ्तार कर लिया मगर मृतका के परिजनों से कोई तहरीर नहीं मिलने पर उसे रिहा कर दिया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!