किसान आत्महत्या पर शर्मनाक बयान देने वाले BJP सांसद की सदस्यता समाप्त करने की मांग

Edited By ,Updated: 19 Feb, 2016 05:28 PM

farmer suicides gopal shetty bjp mp

महाराष्ट्र राज्य के उत्तर मुंबई से भाजपा सांसद गोपाल शेट्टी द्वारा किसानों की आत्महत्याओं को लेकर बुधवार को दिए गए बयान का राष्ट्रीय लोकदल (रालोद) ने भारी विरोध किया है...

मेरठ: महाराष्ट्र राज्य के उत्तर मुंबई से भाजपा सांसद गोपाल शेट्टी द्वारा किसानों की आत्महत्याओं को लेकर बुधवार को दिए गए बयान का राष्ट्रीय लोकदल (रालोद) ने भारी विरोध किया है। रालोद ने जिलाधिकारी के माध्यम से लोकसभा अध्यक्ष को पत्र भेजकर गोपाल शेट्टी की लोकसभा सदस्यता समाप्त करने की मांग की है। मांग पूरी नहीं होने पर दिल्ली संसद भवन कूच करने की धमकी दी गई है। रालोद के सैकड़ों कार्यकर्त्ताओं द्वारा किसानों के साथ गोपाल शेट्टी के बयान के विरोध में आज यहां मेरठ जिलाधिकारी कार्यालय के समक्ष धरना प्रदर्शन भी किया।   


उल्लेखनीय है कि भाजपा सांसद गोपाल शेट्टी ने सूखे की समस्या से जूझ रहे महाराष्ट्र के किसानों द्वारा की जा रही आत्महत्याओं को लेकर बुधवार को अपने एक बयान में कहा था कि सब किसानों की आत्महत्या बेरोजगारी और भूखमरी के कारण नहीं होती है। आत्महत्या करना किसानों के बीच फैशन बन गया है, जब जो चाहे इसे कर लेता है। राजकुमार सांगवान ने कहा कि भाजपा सांसद ने इस तरह का बयान देकर अपनी ही नही बल्कि पार्टी की सोच को भी जाहिर कर दिया है। रालोद के पश्चिमी उत्तर प्रदेश प्रभारी ने कहा कि भाजपा के नेता परेशानहाल देश के किसानों के जख्मों पर मरहम लगाने की बजाय उन पर नमक छिड़कने का काम कर रहे हैं। 


भाजपा सांसद के इस बयान से महाराष्ट्र ही नहीं अपितु पूरे देश के किसान बुरी तरह आहत हुए हैं। उन्होंने कहा कि एेसे सांसद का संसद में बैठना भी सदन का भारी अपमान है। उन्होंने कहा कि हमने लोकसभा अध्यक्ष को मांग-पत्र भेजकर गोपाल शेट्टी की संसद सदस्यता समाप्त करने की मांग की है। अगर हमारी मांग नहीं मानी गई तो फिर हम देश के किसानों के साथ दिल्ली कूच कर संसद का घेराव करेंगे।   राजकुमार सांगवान ने कहा कि कोई देश के किसानों की परेशानी और दुखों का मजाक उड़ाए और उसका अपमान करे रालोद यह सहन नहीं कर सकता है। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!