यूपी एटीएस ने 2 नक्सलियों को पकड़ा, बड़े हमले की साजिश नाकाम

Edited By ,Updated: 21 Oct, 2016 02:30 PM

maoist police arrested

उत्तर प्रदेश पुलिस के आतंकवाद रोधी दस्ते  ने 2 और नक्सलियों को पकड़ने में सफलता हासिल की है।

लखनऊ: उत्तर प्रदेश पुलिस के आतंकवाद रोधी दस्ते  ने 2 और नक्सलियों को पकड़ने में सफलता हासिल की है। रविवार को एटीएस ने 10 नक्सली गिरफ्तार किए थे, जो राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली में दीवाली से पहले हमले की साजिश रच रहे थे। इन्हीं गिरफ्तार नक्सलियों में से 4 ने पूछताछ के दौरान अपने बाकी 2 साथियों के बारे में बताया। 

नोएडा से 10 नक्सलियों को किया गिरफ्तार
एटीएस प्रवक्ता ने बताया कि धरमवीर सिंह यादव और सिपाही राम को बिहार में रोहतास जिले के दरीगांव से गिरफ्तार किया गया। दरीगांव उत्तर प्रदेश की सीमा से सटा है। गिरफ्तार दोनों नक्सली नोएडा में अडडा बनाने की फिराक में थे। रोहतास बिहार के नक्सल हिंसा प्रभावित 6 जिलों में से एक है। यह उत्तर प्रदेश के चंदौली जिले के निकट है, जहां से रविवार को एक माआेवादी को पकड़ा गया था। रविवार को ही 9 अन्य नक्सली नोएडा से गिरफ्तार किए गए थे। 

बम बनाने में थे माहिर
रविवार को पकड़े गए नक्सलियों में से रंजीत पासवान, कृष्ण कुमार, पवन कुमार झा और आशीष सारस्वत की निशानदेही पर धरमवीर और सिपाही को गिरफ्तार किया गया। एटीएस ने रविवार को पकड़े गए नक्सलियों को 7 दिन की हिरासत में लिया था। एसटीएफ ने पकड़े गए नक्सलियों के बारे में बताया था कि वे बम बनाने में माहिर हैं और दिल्ली एवं राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र  में कई बड़ी वारदातों को अंजाम देने की तैयारी में थे। 

5 लाख का इनामी नक्सली गिरफ्तार
नक्सलियों को पकड़ने के लिए रविवार को रात भर छापेमारी की गई जो अगले दिन तडके तक जारी रही। नोएडा से 9 माआेवादियों को पकड़ा गया। पकड़े गए नक्सलियों में झारखंड के लातेहर जिले में बरियातू गांव का रहने वाला स्वयंभू एरिया कमांडर प्रदीप सिंह खरवार शामिल है जो फरवरी 2012 से नोएडा में छिपा हुआ था। उसके सिर पर 5 लाख रूपए का इनाम था। 

भारी मात्रा में कारतूस, गोला बारूद बरामद
पीपुल्स वार ग्रुप पीडब्लयूजी के स्वयंभू कमांडर रह चुके रंजीत पासवान को भी गिरफ्तार किया गया था। वह बिहार के नक्सल प्रभावित सासाराम जिले में सक्रिय था। उसे बिहार के सीमावर्ती चंदौली जिले में गिरफ्तार किया गया।  खुफिया सूचना के आधार पर हिन्डन विहार के सेक्टर 49 स्थित अपार्टमेंट में छापा मारा था। छापे के दौरान 550 जिन्दा कारतूस, एक इन्सास एसाल्ट राइफल, दो अन्य राइफल और तीन सेल्फ लोडिंग राइफल मैग्जीन जब्त की गई थी। इसके अलावा भारी मात्रा में गोला बारूद और डेटोनेटर भी बरामद किए गए थे।

Up Hindi News की अन्य खबरें पढ़ने के लिए Facebook और twitter पर फॉलो करें
 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!