लखनऊ में अचानक दिन में छाया अंधेरा : जमकर आया आंधी पानी (Pics)

Edited By ,Updated: 01 Dec, 2015 07:15 PM

lucknow weather dark storm

राजधानी में आज दोपहर अचानक आसमान में अंधेरा छाया और आंधी-पानी से सामान्य जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया...

लखनऊ: राजधानी में आज दोपहर अचानक आसमान में अंधेरा छाया और आंधी-पानी से सामान्य जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया। धुंध हालांकि सुबह से ही थी लेकिन दोपहर बाद 4 बजे अचानक आए आंधी पानी के कारण लोग सुरक्षित जगहों की आेर भागे क्योंकि तेज हवाआें के कारण साइन बोर्ड और होर्डिंग टूटकर गिरने लगे। शहर की हृदयस्थली हजरतगंज में यातायात जाम हो गया।

इस वक्त अकसर लोग खरीदारी के लिए यहां आते हैं। मौसम की खराबी ने बिजली आपूर्ति बाधित की। अंधेरे के कारण 4 बजे जलाई गई स्ट्रीट लाइटें भी कुछ वक्त बाद बुझ गई। बारिश से तापमान में गिरावट दर्ज की गई। कल तक दोपहर में तापमान गर्म ही रहता था। मौसम विभाग ने चक्रवाती हवाआें के कारण मौसम में बदलाव बताया।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!