ताज पर ‘हरे ग्रहण’ से मुख्यमंत्री गम्भीर, दिए कार्रवाई के निर्देश (Pics)

Edited By ,Updated: 24 May, 2016 08:59 AM

lucknow akhilesh yadav taj mahal

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने ताजमहल का रंग हरा होने सम्बन्धी खबरों को गम्भीरता से लेते हुए अधिकारियों को मामले का जल्द से जल्द परीक्षण कराकर प्रभावी कार्रवाई कराने...

लखनऊ:  उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने ताजमहल का रंग हरा होने सम्बन्धी खबरों को गम्भीरता से लेते हुए अधिकारियों को मामले का जल्द से जल्द परीक्षण कराकर प्रभावी कार्रवाई कराने के निर्देश दिए हैं।

राज्य सरकार के एक प्रवक्ता ने यहां बताया कि मुख्यमंत्री ने आगरा के मण्डलायुक्त, जिलाधिकारी, लोक निर्माण विभाग, पुरातत्व विभाग तथा प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड सहित सभी सम्बन्धित अधिकारियों को ताजमहल पर हरे धब्बे पडऩे के असल कारणों का जल्द पता लगाकर इसका समाधान निकालने के लिए कहा है।

गौरतलब है कि मीडिया में खबरें आई हैं कि ताजमहल और उस पर हुई नक्काशी पर जगह-जगह पर हरे रंग के धब्बे दिखाई दे रहे हैं। एेसा काइरोनोमस नामक कीडे के कारण हो रहा है, जो आगरा में यमुना नदी में अधिक प्रदूषण के कारण तेजी से पनप रहा है। ये कीड़े ताजमहल के सफेद संगमरमर पर बैठकर गंदगी छोड़ रहे हैं। इससे ताजमहल का संगमरमर हरा हो रहा है।

प्रवक्ता ने बताया कि मुख्यमंत्री ने कहा है कि ताजमहल प्रदेश ही नहीं बल्कि देश की सबसे खूबसूरत इमारतों में से एक है। यह हमारी विशिष्ट और महत्वपूर्ण एेतिहासिक धरोहर है। पूरी दुनिया में इसकी खूबसूरती और वैभव के चर्चे होते हैं। प्रदेश की समाजवादी सरकार इस इमारत को किसी तरह का नुकसान नहीं पहुंचने देगी।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!