Edited By ,Updated: 23 Aug, 2016 07:28 AM
समाजवादी पार्टी के परिवार का विवाद पार्टी के मुखिया मुलायम सिंह यादव के आवास पर चली बैठक में सुलझ गया। मैराथन बैठक में पार्टी के थिंक टैंक माने जाने वाले...
लखनऊ: समाजवादी पार्टी के परिवार का विवाद पार्टी के मुखिया मुलायम सिंह यादव के आवास पर चली बैठक में सुलझ गया। मैराथन बैठक में पार्टी के थिंक टैंक माने जाने वाले प्रो. रामगोपाल यादव भी पहुंचे थे। मुलायम सिंह यादव के आवास पर आज सबसे पहले प्रो. रामगोपाल यादव पहुंचे। इसके बाद कैबिनेट मंत्री शिवपाल सिंह यादव व अंत में मुख्यमंत्री अखिलेश यादव भी शामिल हो गए।
बैठक के बाद मुख्यमंत्री अखिलेश व कैबिनेट मंत्री शिवपाल सिंह यादव सबसे पहले बाहर निकले। इसके बाद मुलायम सिंह यादव और प्रो. रामगोपाल यादव के बीच घंटों तक वार्ता चलती रही। पारिवारिक सूत्रों के हवाले से मिली खबर के अनुसार, दोनों के बीच आपसी विवाद सुलझ गया है।