रीता परिवार के DNA में गड़बड़ी, वह गद्दार हैं : कांग्रेस नेता

Edited By ,Updated: 20 Oct, 2016 07:11 PM

congress legislature party leader says rita family dna manipulation

कांग्रेस नेता रीता बहुगुणा जोशी के बीजेपी में शामिल होने के बाद तरह-तरह के बयान आने शुरू हो गए हैं।

लखनऊ (राहुल सिंह): कांग्रेस नेता रीता बहुगुणा जोशी के बीजेपी में शामिल होने के बाद तरह-तरह के बयान आने शुरू हो गए हैं। कांग्रेस विधानमंडल दल नेता प्रदीप कुमार ने रीता पर भड़ास निकालते हुए उन्हें गद्दार महिला बताया है। उन्होंने कहा कि मुझे पहले से ही पता थी कि वह एक फितरती महिला हैं। कांग्रेस परिवार ने रीता को बहुत कुछ दिया लेकिन उन्होंने सिर्फ नुकसान पहुंचाया है।

रीता परिवार के डीएनए गड़बड़ी
कांग्रेस नेता प्रदीप कुमार यहीं नहीं रूके। रीता बहुगुणा जोशी पर हमला करते हुए उन्होंने कहा कि उनके परिवार के डीएनए में ही गड़बड़ी है। राहुल गांधी ने कांग्रेस को बड़ा समर्थन दिया। जानकारी के लिए बता दें कि गुरुवार को कांग्रेस नेता रीता बहुगुणा जोशी कांग्रेस का हाथ छोड़कर बीजेपी में शामिल हो गई हैं, जिससे आगामी विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है।

कौन हैं रीता बहुगुणा जोशी?
रीता बहुगुणा जोशी दिग्गज राजनेता हेमवतीनंदन बहुगुणा की पुत्री हैं, और उत्तराखंड के मुख्यमंत्री रह चुके विजय बहुगुणा की बहन हैं। इनका जन्म 22 जुलाई 1949 को उतराखंड में हुआ था। इलाहाबाद यूनिवर्सिटी में मध्यकालीन तथा आधुनिक इतिहास की प्रोफेसर रहीं रीता वर्ष 1995 से 2000 तक इलाहाबाद की मेयर भी रही हैं। वह 2007-2012 तक प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष पद पर भी रह चुकी हैं। इसके अलावा रीता वर्ष 2003 से अखिल भारतीय महिला कांग्रेस की अध्यक्ष भी रही हैं। रीता जोशी के बेटे का नाम मयंक जोशी है जो उनके साथ वीरवार को बीजेपी में शामिल हुए हैं।

 

Up Hindi News की अन्य खबरें पढऩे के लिए fb.com/upkesari और @punjabkesari पर फॉलो करें

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!