वो दिन दूर नहीं जब बसपा का सिंबल भी हो जाएगा जब्त: स्वामी प्रसाद मौर्य

Edited By Punjab Kesari,Updated: 19 Jan, 2018 02:20 PM

that day is not far when the bsp symbol will also be seized maurya

योगी सरकार के श्रम मंत्री और पूर्व बसपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्य ने बसपा प्रमुख मायावती पर जमकर हमला बोला है। उन्होंने कहा, ‘‘मायावती को अपने पार्टी की चिंता करनी चाहिए।

गोरखपुर: योगी सरकार के श्रम मंत्री और पूर्व बसपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्य ने बसपा प्रमुख मायावती पर जमकर हमला बोला है। उन्होंने कहा, ‘‘मायावती को अपने पार्टी की चिंता करनी चाहिए। जिस नीति और कार्यक्रम को लेकर उन्होंने बसपा बनाया था उस पर अमल करना चाहिए। न्यायपालिका में क्या हो रहा है, उसपर इनको देखने और ध्यान देने की जरूरत नहीं है।’’  

वो दिन दूर नहीं जब बसपा का सिंबल भी हो जाएगा जब्त
मौर्य ने कहा कि खबर ये भी चर्चा में है कि वह(मायावती) फूलपुर लोकसभा उपचुनाव बसपा के सिंबल पर न लड़कर बिना सिंबल के मैदान में उतरने का मन बना रही हैं। यूपी की राजनीति में बसपा की जो स्थिति है वो दिन दूर नहीं जब इस पार्टी का सिंबल ही जब्त हो जाए। न्यायपालिका के भीतर जजों की आपसी लड़ाई जजों के द्वारा खुद ही सुलझ जाएगी। इसकी चिंता मायावती न करें। उन्हें खुद अपने दल का भविष्य खतरे में दिखाई दे रहा है।

लोकतंत्र को खतरे से भी बचाना जानते हैं जज
स्वामी ने कहा, ‘उत्तर प्रदेश की जनता अब किसी के बहकावे में आने वाली नहीं है। जो जज पीड़ितों, असहायों को न्याय देते हैं, वह लोकतंत्र को खतरे से भी बचाना जानते हैं।’ 

जज पर खुलेआम आरोप लगाना अमर्यादित घटना
देश के अच्छे और ईमानदार जजों में से एक जज पर इस तरह खुलेआम आरोप लगाना बहुत ही अमर्यादित घटना है। जो भी मामला हो पहले आपस में बातचीत से हल करने का प्रयास करना चाहिए था, उसके बाद ऐसा कार्य करना चाहिए था। क्योंकि सुप्रीम कोर्ट में देश की पूरी जनता का विश्वास निहित है। ऐसे में इन चारों जजों द्वारा किया गया कार्य बहुत ही अशोभनीय है।

जनता बसपा की नीतियों से वाकिफ
जनता बसपा की नीतियों और कार्यप्रणाली से वाकिफ है। अब दलित समाज भी मायावती के बहकावे में नहीं आने वाला इसलिए वह चाहे सिंबल से चुनाव लड़ें या बिना सिंबल के, उनको जनता का समर्थन नहीं मिलने वाला।

अम्बेडकर पहले श्रम मंत्री जिसने मज़दूरों के लिए योजनाएं बनाई
मौर्य ने कहा, ‘डॉ. भीमराव अम्बेडकर पहले श्रम मंत्री थे, जिन्होंने मजदूरों के लिए योजनाएं बनाई। पंडित दीन दयाल उपाध्याय ने समाज के अंतिम व्यक्ति के उत्थान के लिए विचारधारा दी और अंत्योदय के माध्यम से उनको कल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित करने के लिए कहा। वर्तमान सरकार उनके दिखाए गए रास्तों पर चलकर मजदूरों के हित के लिए योजनाएं क्रियान्वित कर रही है।’ 

 
 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!