Edited By Punjab Kesari,Updated: 17 Jan, 2018 08:43 AM
एक समय था जब क्रिकेटर आरपी सिंह टीम इंडिया का महत्वपूर्ण हिस्सा माने जाते थे। लेकिन अब वो इंटरनेशनल क्रिकेट से दूर होने के बाद भी चर्चा में बने है।
लखनऊ\नई दिल्ली: एक समय था जब क्रिकेटर आरपी सिंह टीम इंडिया का महत्वपूर्ण हिस्सा माने जाते थे। लेकिन अब वो इंटरनेशनल क्रिकेट से दूर होने के बाद भी चर्चा में बने है।
जानकारी के अनुसार इस तेज गेंदबाज ने एक बार फिर सोशल मीडिया पर आदित्य पाठक नाम के युवा क्रिकेटर के लिए मदद की गुहार लगाई है। उन्होंने आदित्य पाठक के इलाज के लिए उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्य नाथ से आर्थिक मदद देने की अपील की है।
बता दें कि इसी साल अगस्त में भी आरपी सिंह ने इस क्रिकेटर की मदद के लिए सोशल मीडिया पर मदद मांगी थी। दरअसल, आदित्य पाठक की दोनों किडनी खराब हो चुकी हैं और उन्हें इलाज के लिए काफी पैसों की जरूरत है। आरपी सिंह की इस गुहार पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आगे आए हैं।