Edited By Punjab Kesari,Updated: 07 Nov, 2017 08:37 AM
बैल्जियम के राजा फिलिप और रानी मैटहिल्डे ने सोमवार को ताज महल का दीदार किया। रॉयल कपल ने ताज महल पर करीब 2 घंटे का वक्त बिताया। इस दौरान आम पर्यटकों को एंट्री नहीं मिली।
आगरा: बैल्जियम के राजा फिलिप और रानी मैटहिल्डे ने सोमवार को ताज महल का दीदार किया। रॉयल कपल ने ताज महल पर करीब 2 घंटे का वक्त बिताया। इस दौरान आम पर्यटकों को एंट्री नहीं मिली।
गौरतलब है कि शनिवार को रिपब्लिक ऑफ अर्मेनिया के राष्ट्रपति की विजिट की वजह से भी पर्यटकों को काफी परेशानी हुई थी। एंट्री नहीं होने की वजह से ताज पर लंबी-लंबी लाइनें लगी थीं और शाम को गेट बंद होने से लाइनों में लगे हजारों पर्यटकों को बिना ताज देखे ही लौटना पड़ा था। उन्होंने यहां करीब 45 मिनट का वक्त बिताया था। उन्होंने ताज महल को संस्कृति का धरोहर बताया और इसकी नायाब वास्तुकला और पच्चीकारी की तारीफ की।