Edited By Punjab Kesari,Updated: 29 Dec, 2017 03:20 PM
राज्य में केन्द्र सरकार द्वारा तीन तलाक पर बनाए गए कानून पर झारखंड मुक्ति मोर्चा(झामुमो) के नेता और नेता प्रतिपक्ष हेमन्त सोरेन ने सहमति जताई है। उन्होंने कहा कि देश में लोकसभा द्वारा बनाए गए किसी भी कानून को सहमति के साथ अपनाना चाहिए।
रांचीः राज्य में केन्द्र सरकार द्वारा तीन तलाक पर बनाए गए कानून पर झारखंड मुक्ति मोर्चा(झामुमो) के नेता और नेता प्रतिपक्ष हेमन्त सोरेन ने सहमति जताई है। उन्होंने कहा कि देश में लोकसभा द्वारा बनाए गए किसी भी कानून को सहमति के साथ अपनाना चाहिए।
कानून मंत्री रविशंकर प्रसाद ने लोकसभा में तीन तलाक बिल पेश करने के उपरान्त कहा कि सुप्रीम कोर्ट ने तीन तलाक को पाप कहा है। यह महिला की गरिमा और सम्मान का विधेयक है। यह एक ऐतिहासिक दिन है।
कांग्रेस प्रवक्ता राजेश ठाकुर ने कहा कि केंद्र सरकार केवल कानून ही ना बनाए बल्कि इसे बेहतर तरीके से लागू भी करे। इसके साथ-साथ उन्होंने कहा कि कांग्रेस सदैव महिलाओं की सुरक्षा के लिए तत्पर रही है।