झारखंड को मिली बड़ी सौगात, स्मार्ट सिटी के क्रियान्वयन में हासिल किया पहला स्थान

Edited By Punjab Kesari,Updated: 23 Dec, 2017 01:18 PM

jharkhand first place achieve in the implementation of smart city

झारखंड के मुख्यमंत्री रघुवर दास ने शुक्रवार को होटल रेडिशन ब्लू में उच्च शिक्षा और कौशल विकास विभाग द्वारा आयोजित इम्पलॉयर कॉन्कलेव में जनता को संबोधित करते हुए कहा कि राज्य को एक बहुत बड़ी सौगात मिली है। झारखंड स्मार्ट सिटी के क्रियान्वयन में पहले...

रांचीः झारखंड के मुख्यमंत्री रघुवर दास ने शुक्रवार को होटल रेडिशन ब्लू में उच्च शिक्षा और कौशल विकास विभाग द्वारा आयोजित इम्पलॉयर कॉन्कलेव में जनता को संबोधित करते हुए कहा कि राज्य को एक बहुत बड़ी सौगात मिली है। झारखंड स्मार्ट सिटी के क्रियान्वयन में पहले स्थान पर है। उन्होंने कहा कि हम मिलकर राज्य को स्वच्छ और विकसित बनाएंगे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में कुटीर उद्योगों को बढ़ावा देने की जरुरत है। उन्होंने कहा कि राज्य में मेड इन झारखंड पर जोर देने की जरुरत है। सीएम ने कहा कि हमारे राज्य का शहद देश-विदेश में बिकेगा। इसके द्वारा राज्य के गरीब भाई-बहनों को फायदा होगा और उनकी आमदनी भी बढ़ेगी।

रघुवर दास ने कहा कि राज्य सरकार जल्द ही स्किल पॉलिसी लाएगी। इसके लिए सरकार कंपनियों के साथ लंबे समय का एमओयू साइन करेगी। इसके साथ-साथ मुख्यमंत्री ने कहा कि विश्वस्तरीय ट्रेनिंग के लिए रांची में 60 करोड़ की लागत और सिंगापुर की कंपनी आईटीई की सहायता से विश्वस्तरीय कौशल विकास केंद्र की भी स्थापना की जा रही है। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!