डीएम ने परेड ग्राऊंड का किया निरीक्षण, अधिकारियों को दिए निर्देश

Edited By Punjab Kesari,Updated: 18 Jan, 2018 11:45 AM

dm observes parade ground

देहरादून के जिलाधिकारी एसए मुरुगेशन और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक निवेदिता कुकरेती ने गणतंत्र दिवस की तैयारियों को लेकर परेड ग्राऊंड का निरीक्षण किया। उन्होंने नगर निगम के अधिकारियों को परेड ग्राऊंड में पहले से किए गए किसी भी अस्थाई निर्माण कार्य को हटाने...

देहरादून: देहरादून के जिलाधिकारी एसए मुरुगेशन और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक निवेदिता कुकरेती ने गणतंत्र दिवस की तैयारियों को लेकर परेड ग्राऊंड का निरीक्षण किया। उन्होंने नगर निगम के अधिकारियों को परेड ग्राऊंड में पहले से किए गए किसी भी अस्थाई निर्माण कार्य को हटाने के निर्देश दिए। 

जिलाधिकारी ने अधिकारियों को ग्राऊंड की साफ-सफाई करने के निर्देश दिए। इसके साथ-साथ उन्होंने गणतंत्र दिवस के लिए किए जाने वाले भिन्न-भिन्न अस्थाई निर्माण कार्यों को समय पर पूरा करने के निर्देश दिए। 

जिलाधिकारी ने कहा कि ग्राम्य विकास, बाल विकास और स्वास्थ्य विकास द्वारा दिखाई जाने वाली झांकियों के आकार में एकरूपता रखने के लिए कहा गया। उन्होंने अपर जिलाधिकारी वीर सिंह बुदियाल को झांकी प्रदर्शित करने वाले भिन्न-भिन्न विभागों को समन्वय स्थापित करते हुए तैयारी करवाने के निर्देश दिए।  

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!