Edited By Punjab Kesari,Updated: 22 Jan, 2018 06:45 PM
उत्तराखंड में कांग्रेसी युवा नेता ने शहरी विकास मंत्री मदन कौशिक पर हमला करते हुए कहा कि शहरी विकास मंत्री अपने किए गए वायदों से पीछे हट रहे हैं। उन्होंने शहरवासियों की सुविधा के लिए अस्पताल निर्माण की बात की थी लेकिन आज तक अस्पताल निर्माण नहीं हो...
हरिद्वार: उत्तराखंड में कांग्रेसी युवा नेता ने शहरी विकास मंत्री मदन कौशिक पर हमला करते हुए कहा कि शहरी विकास मंत्री अपने किए गए वायदों से पीछे हट रहे हैं। उन्होंने शहरवासियों की सुविधा के लिए अस्पताल निर्माण की बात की थी लेकिन आज तक अस्पताल निर्माण नहीं हो पाया है। जिला चिकित्सालय में चिकित्सकों की कमी लगातार बनी हुई है। उन्होंने विकास के नाम पर केवल झूठे वादे ही किए है।
जिला चिकित्सालय डॉक्टरों के अभाव में चल रहा है। शहर के मरीजों को गंभीर बीमारियों के लिए अन्य राज्यों की ओर जाना पड़ता है। मूलभूत सुविधाएं जनता को नहीं मिल पा रही हैं लेकिन शहरी विकास मंत्री मदन कौशिक मात्र चुनाव में वायदे करते रहे हैं और उन पर खरे नहीं उतरे हैं।
जिला चिकित्सालय की हालत खराब है चिकित्सकों की कमी के चलते मरीजों को इलाज नहीं मिल पाता है। अस्पताल में साधन नहीं होने से मरीजों को अनेकों असुविधाएं झेलनी पड़ती है। भाजपा सरकार जनता की उम्मीदों पर खरा नहीं उतर रही है।
युवा कांग्रेसी कार्यकर्त्ताओं ने कनखल स्थित मार्ग पर एकत्र होकर शहरी विकास मंत्री मदन कौशिक के खिलाफ जोरदार नारेबाजी कर शहर में अस्पताल की निर्माण की मांग की।