बाराबंकी विवाद: BJP कार्यकर्ताओं ने DM का फूंका पूतला, जिला प्रशासन व बीजेपी कार्यकर्ता आमने सामने

Edited By Punjab Kesari,Updated: 16 Dec, 2017 03:13 PM

bjp  mp priyanka singh rawat  yogi adityanath  narendra modi

बाराबंकी की सांसद प्रियंका सिंह रावत और ट्रेनी आईएएस अजय द्विवेदी के बीच सरेआम हुई तकरार ने सियासी पारा बढ़ा दिया है। ट्रेनी आईएएस व अन्य अधिकारियों की ओर से सांसद प्रतिनिधि राजेश शर्मा सहित चार लोगों के खिलाफ चार मुकदमें दर्ज करा दिए गए हैं। जिसके...

लखनऊ, आशीष पाण्डेय: बाराबंकी की सांसद प्रियंका सिंह रावत और ट्रेनी आईएएस अजय द्विवेदी के बीच सरेआम हुई तकरार ने सियासी पारा बढ़ा दिया है। ट्रेनी आईएएस व अन्य अधिकारियों की ओर से सांसद प्रतिनिधि राजेश शर्मा सहित चार लोगों के खिलाफ चार मुकदमें दर्ज करा दिए गए हैं। जिसके विरोध में शुक्रवार को करीब दो सौ कार्यकर्ता बीजेपी सांसद प्रियंका सिंह रावत के नगर स्थित आवास पर इकट्ठा हो गए। उसके बाद नगर में जुलूस निकालकर देवा तिराहे पर डीएम अखिलेश तिवारी का पुतला फूंका। इस आंदोलन का नेतृत्व सांसद रावत के प्रतिनिधि राजेश वर्मा व प्रशांत कुमार मिश्र ने किया। कार्यकर्ता इतना नाराज थे कि इन लोगों ने देवा तिराहा पर करीब 20 मिनट तक लखनऊ-फैजाबाद रोड जाम किया। इस दौरान डीएम के खिलाफ नारेबाजी भी की गई।
PunjabKesari
सांसद का नाम नहीं
सबसे बड़ी हैरानी यह है कि अजय द्विवेदी के साथ सांसद प्रियंका सिंह रावत के बीच नोंक झोंक हुई थी। जिसके बाद ही मौके पर स्थिति अधिक गंभीर हो गई थी। लेकिन मुकदमे में सांसद प्रियंका सिंह का नाम नहीं है। जिसको लेकर प्रशासनिक अधिकारियों में भी कानाफूसी हो रही है। 

डीएम पर लगाया आरोप
सांसद प्रतिनिधि राजेश वर्मा ने आरोप लगाया गया कि यह मुकदमे डीएम के इशारे पर दर्ज करवाए गए हैं। इसलिए बीजेपी नेताओं व ग्रामीणों पर दर्ज मुकदमें वापस लिए जाएं। दोषी अधिकारियों व डीएम पर कार्रवाई कर तबादले की भी मांग की गई।

एएसपी से मिले बीजेपी कार्यकर्ता
बीजेपी कार्यकर्ताओं ने एएसपी शशिकांत तिवारी को प्रार्थनापत्र दिया। प्रार्थनापत्र सिरौली गौसपुर तहसील के चैला निवासी राजाराम कोरी की ओर से दिया गया। इसमें कहा गया है कि राजाराम को तालाब का पट्टा आवंटित था। इस पर वह खेती करता आ रहा है। उसने कहा कि उससे कुछ दिन पहले कुछ राजस्व कर्मी मिले और कहा कि इस पर लगी फसल का कुछ हिस्सा दे दो नहीं तो हम फसल को जुतवा देंगे। उसके मना करने पर 12 दिसंबर को उसके खेत पर एसडीएम अजय द्विवेदी, नायब तहसीलदार सुशील प्रताप सिंह,काननूगो स्वामी नाथ सोनी,लेखपाल महेंद्र जायसवाल, शुभेंद्र अवस्थी व सुधांशु कटियार पहुंचे और उसके खेत पर लगी फसल को नष्ट करवाने का प्रयास किया। एएसपी ने जांच का आश्वासन देकर वापस लौटा दिया।

प्रदेश अध्यक्ष को दी गई जानकारी
बाराबंकी के जिलाध्यक्ष अवधेश श्रीवास्तव ने कहना है कि वो बीजेपी मंडल पदाधिकारियों पर मुकदमे दर्ज करवाने का विरोध करते हैं। उन्होंने कहा कि यह लड़ाई सड़क के बजाए अन्य फोरम पर लड़ी जाएगी। संगठन के प्रदेश अध्यक्ष, प्रभारी मंत्री को प्रशासन के कुछ अफसरों के रवैये से अवगत करा दिया गया है। दोषी अधिकारियों पर कार्रवाई, बीजेपी पदाधिकारियों पर दर्ज मुकदमे की वापसी की मांग की गई है। 
 

Related Story

Trending Topics

India

397/4

50.0

New Zealand

327/10

48.5

India win by 70 runs

RR 7.94
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!