BJP को नोटबंदी व GST का असर गुजरात चुनाव के नतीजों में दिखेगा: अखिलेश

Edited By Punjab Kesari,Updated: 11 Dec, 2017 08:02 AM

ban on bjp and gst gujarat will look at the results of elections  akhilesh

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा है कि देश में नोटबंदी और वस्तु एवं सेवाकर (जी.एस.टी.) से सबसे अधिक व्यापारी वर्ग परेशान हुआ है।

लखनऊ: सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा है कि देश में नोटबंदी और वस्तु एवं सेवाकर (जी.एस.टी.) से सबसे अधिक व्यापारी वर्ग परेशान हुआ है।

यादव ने सपा व्यापारी सम्मेलन में कहा कि नोटबंदी से देश की आर्थिक हालत खराब हो गई। इसमें सबसे अधिक परेशानी व्यापारी वर्ग को झेलनी पड़ी। उन्होंने कहा कि सपा सरकार आने पर व्यापारियों की सुरक्षा के लिए अलग से एक कानून बनाया जाएगा। केंद्र सरकार अभी तक कोई भी काम नहीं कर पाई है। अखिलेश ने कहा कि हमारे और आपके वोटों से ही सरकारें बनती हैं। देश में इस समय व्यापार बिल्कुल ठप्प हो चुका है। जी.एस.टी. से भी व्यापारी खुश नहीं हो पाया है। देश का पूरा व्यापार संकटग्रस्त हो चुका है।

सपा अध्यक्ष ने कहा कि नोटबंदी का असर गुजरात में देखने को मिल रहा है। गुजरात में जनता ने वोटबंदी कर दी है। प्रदेश में नगर निकाय चुनाव में सबसे कम सीटें भाजपा को मिली हैं। सपा व्यापारियों की सबसे बड़ी हितैषी है। केंद्र की 3 वर्ष तथा प्रदेश की 8 महीने की भाजपा सरकार बेकार साबित हुई है। दोनों सरकार पूरी तरह से फेल हैं।

यादव ने कहा कि किसान और व्यापारी साथ मिलकर काम करेंगे। किसान खुश रहेंगे तो व्यापारी भी खुश रहेगा। सपा ने नगर निगम के चुनाव में व्यापारियों को ज्यादा टिकट दिए। सपा व्यापारियों को अधिक से अधिक संख्या में जोड़ना चाहती है। प्रदेश के सभी व्यापारियों को बदलाव के लिए प्रयास करना चाहिए। व्यापारियों के समर्थन से ही सपा ने 2012 में पूर्ण बहुमत की सरकार बनाई थी।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!