नाराज योगी के आगे झुका केन्द्र, यूपी DGP के नाम को दी मंजूरी

Edited By Punjab Kesari,Updated: 21 Jan, 2018 07:36 AM

an inverted yogi center inclined approval granted to up dgp

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आगे केन्द्र झुक ही गया। योगी प्रधानमंत्री कार्यालय (पी.एम.ओ.) से बहुत नाराज थे जो नए डीजीपी की नियुक्ति की फाइल को दबाए हुए था। जानकारी के अनुसार यूपी के डीजीपी को लेकर....

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आगे केन्द्र झुक ही गया। योगी प्रधानमंत्री कार्यालय (पी.एम.ओ.) से बहुत नाराज थे जो नए डीजीपी की नियुक्ति की फाइल को दबाए हुए था। जानकारी के अनुसार यूपी के डीजीपी को लेकर पिछले कई दिनों से चल रही रस्साकशी शनिवार समाप्त हो गई। केंद्र ने सी.आई.एस.एफ. में डी.जी. के पद पर तैनात ओ.पी. सिंह को रिलीव कर दिया है। संभावना है कि एक-दो दिन में वह अपना पदभार ग्रहण कर लेंगे।

उल्लेखनीय है कि शुक्रवार को केंद्र की मंजूरी न मिलने के बाद एक बार फिर डी.जी.पी. पद के लिए कई नामों की चर्चा शुरू हो गई थी। माना जा रहा था कि मुलायम सरकार में बसपा सुप्रीमो मायावती के साथ हुई बदसलूकी में ओ.पी. सिंह का नाम आने के बाद आलाकमान उन्हें लेकर आश्वस्त नहीं था।

पार्टी को डर था कि बसपा इससे दलित वोटों को भाजपा से दूर ले जाने के लिए अपना हथियार बना सकती है, लेकिन सी.एम. योगी आदित्यनाथ की पहली पसंद बने ओ.पी. सिंह के नाम का प्रस्ताव दोबारा केंद्र को भेजने पर केंद्र सरकार ने उन्हें रिलीव कर दिया। यह पहली बार है जब 31 दिसम्बर को डी.जी.पी. सुलखान सिंह के रिटायर होने के बाद से प्रदेश के डी.जी.पी. का पद इतने दिनों से खाली चल रहा है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!