'मुलायम अपना घर नही संभाल पा रहे हैं UP क्या संभालेंगे'

Edited By ,Updated: 24 Oct, 2016 04:21 PM

samajwadi party mulayam singh yadav sudhanshu trivedi congress

समाजवादी पार्टी के मुखिया मुलायम सिंह को पारिवारिक झगड़े में विवश और मजबूर बताते हुए भारतीय जनता पार्टी के प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी ने आज कहा कि पहले वह जनता के नेता थे..

कानपुर: समाजवादी पार्टी के मुखिया मुलायम सिंह को पारिवारिक झगड़े में विवश और मजबूर बताते हुए भारतीय जनता पार्टी के प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी ने आज कहा कि पहले वह जनता के नेता थे और अब वह केवल एक परिवार के नेता भर रह गए हैं। त्रिवेदी ने कहा कि मुलायम सिंह यादव से उनका अपना परिवार संभल नही रहा है तो उनकी पार्टी से उत्तर प्रदेश कैसे संभलेगा । उन्होंने कहा, ‘‘समाजवादी पार्टी से उत्तर प्रदेश की कानून व्यवस्था तो संभल नही पा रही थी अब घर के अंदर की कानून व्यवस्था भी उनके हाथ से निकल गई है।’’   


भाजपा का है सभी दलो में खौफ 
भाजपा प्रवक्ता ने यहां पार्टी कार्यालय में पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनावों में सपा को परिवार बचाना है, जबकि कांग्रेस को अपनी जमानत बचानी है और बहुजन समाज पार्टी को अपनी जमीन बचानी है। इसलिए भाजपा का सभी दलो में खौफ है और सभी पार्टियों के नेता भाजपा में अपने आप आ रहे हैं।  उन्होंने इस बात का सीधा जवाब नहीं दिया कि क्या सपा से निष्काषित नेता राम गोपाल यादव को भाजपा अपनी पार्टी में शामिल करेगी। उन्होंने कहा कि अरूणाचल से लेकर उत्तर प्रदेश तक दूसरी पार्टियों के नेता लगातार भाजपा में शामिल हो रहे हैं।  

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!