Edited By ,Updated: 05 Apr, 2016 09:20 AM
भाजपा के फायरब्रांड नेता संगीत सोम ने नगर विकास मंत्री आज़म खान पर जमकर हमला बोला है। उन्होंने कानपुर में कहा कि 2017 विधानसभा चुनावों में अगर भाजपा जीतती है तो...
कानपुर: भाजपा के फायरब्रांड नेता संगीत सोम ने नगर विकास मंत्री आज़म खान पर जमकर हमला बोला है। उन्होंने कानपुर में कहा कि 2017 विधानसभा चुनावों में अगर भाजपा जीतती है तो समाजवादी पार्टी द्वारा जनता पर ढहाए गए हर एक जुल्म का हिसाब लिया जाएगा। भाजपा विधायक यही नहीं रुके उन्होंने कहा कि अगर प्रदेश में भाजपा की सरकार बनती है तो आज़म खान जेल जाएंगे।
मेरठ की जनता इस बार सपा को सबक सिखाने के मूड में है। प्रबुद्ध नागरिक मंच की तरफ से आयोजित होली मिलन कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि उनका जन्म हिन्दू समाज में हुआ है। संस्कार उन्हें मां की कोख से ही मिले हैं। गंगा, गाय और हिन्दू धर्म की रक्षा करना उनका कर्तव्य है और जो कोई भी इस रस्ते में रोड़ा बनेगा तो उसे मुंह तोड़ जवाब दिया जाएगा।