Edited By ,Updated: 05 May, 2016 09:43 AM
उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले में पेशी पर आया एक शख्स लोगों के आकर्षण का केन्द्र बन गया। दरअसल इस शख्स की गोद में 7 महीने का बच्चा था और हाथों में पुलिस का फंदा...
कानपुर: उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले में पेशी पर आया एक शख्स लोगों के आकर्षण का केन्द्र बन गया। दरअसल इस शख्स की गोद में 7 महीने का बच्चा था और हाथों में पुलिस का फंदा। पुलिस को आगे और व्यक्ति को पीछे-पीछे चलता देख सारे ही हैरान थे।
जानकारी के अनुसार महाराजगंज के निवासी विकास कुशवाहा 2 महीने से जेल में बंद है। बुधवार को पेशी के दौरान उसकी पत्नी अंजू,उसका बड़ा भाई,उसकी भाभी और 7 महीने का बेटा आर्यन मां के साथ आया हुआ था। विकास काफी देर तक कचहरी में रहा। इस पूरे समय में उसने अपने बेटे को अपनी गोद में लिए रखा। उसका कहना है कि पिछले 15 दिनों से उसने अपने बेटे को नहीं देखा था।
वहीं दूसरी तरफ इस मामले में विकास के वकील अरविंद का कहना है कि विकास पर जमीन के विवाद का केस चल रहा है। गांव में विकास की ढ़ाई बीघा जमीन है। गांव के शंकर लाल, ऋषिकेश और अर्जुन कुशवाहा ने उसकी जमीन पर कब्जा कर उसे झूठे केस में फंसा दिया है। वहीं विकास का कहना है कि ये मेरी मजबूरी है कि मैं उस गुनाह की सजा काट रहा हूं, जो मैंने किया नहीं।