Edited By ,Updated: 05 Jun, 2016 11:24 AM
भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने दावा किया है कि उत्तर प्रदेश में वर्ष 2017 में होने वाले विधानसभा चुनाव में पार्टी दो तिहाई बहुमत के साथ सरकार बनाएगी...
कानपुर: भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने दावा किया है कि उत्तर प्रदेश में वर्ष 2017 में होने वाले विधानसभा चुनाव में पार्टी दो तिहाई बहुमत के साथ सरकार बनाएगी। शाह ने सरस्वती महाविद्यालय में कानपुर- बुन्देलखंड की 52 सीटों के बूथ प्रमुखों को सम्बोधित करते हुए कहा कि समाजवादी पार्टी (सपा) सरकार प्रदेश में विकास का झूठा दम भर रही है। हकीकत कुछ और बयां कर रही है।
लचर कानून व्यवस्था के चलते बलात्कार, चोरी, लूट, छिनैती और हत्याओं की घटनाओं में दिनों-दिन इजाफा हो रहा है। जनता सपा सरकार से त्रस्त हो चुकी है। भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि जनता सपा सरकार से परेशान है। विकास के नाम पर सिर्फ बयान जारी किए जा रहे हैं। केन्द्र सरकार द्वारा चलाई गई योजनाओं का लाभ सूबे में जनता को नहीं मिल पा रहा है। उन्होंने दावा किया कि प्रदेश में अगली सरकार भाजपा की ही बनेगी।