Edited By Punjab Kesari,Updated: 26 Nov, 2017 03:46 PM
झारखंड के मुख्यमंत्री रघुवर दास प्रोजेक्ट भवन सभागार में नवनियुक्त प्रखंड समन्वयक सम्मेलन में पहुंचे। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य का विकास करने के लिए हमें पूरी तरह से अधिकारियों पर निर्भर नहीं रहना चाहिए। उन्होंने कहा कि राज्य के विकास के लिए लोगों...
रांची: झारखंड के मुख्यमंत्री रघुवर दास प्रोजेक्ट भवन सभागार में नवनियुक्त प्रखंड समन्वयक सम्मेलन में पहुंचे। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य का विकास करने के लिए हमें पूरी तरह से अधिकारियों पर निर्भर नहीं रहना चाहिए। उन्होंने कहा कि राज्य के विकास के लिए लोगों को आगे आने की जरुरत है।
राज्य सरकार गरीबों के हित के लिए कई योजनाओं की शुरुआत कर रही है, लेकिन इन योजनाओं का लाभ गरीबों तक पहुंचाने के लिए लोगों की सहायता की आवश्यकता है। गांवों का विकास नहीं हो पा रहा है। इसी कारण से प्रखंड समन्वयक की नियुक्ति की गई है।
सीएम ने कहा कि प्रखंड समन्वयक गरीबों की सूची तैयार करके विकास के लिए कार्य करेगा। समन्वयक के द्वारा मुख्यमंत्री स्वास्थ्य बीमा योजना के तहत गरीबों के लिए बनने वाले कार्ड के वितरण तथा 108 एंबुलेंस सेवा का भी ध्यान रखा जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि समन्वयकर्ता की नियुक्ति करने से राज्य के विकास का स्तर बढ़ेगा।