झारखंड के नए अध्यक्ष अधिकारियों पर रख रहे अपनी पैनी नजर

Edited By Punjab Kesari,Updated: 30 Nov, 2017 07:27 PM

jharkhand new president checked out own officers

झारखंड में कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अजय कुमार अपना नया पदभार बड़ी समझदारी से संभाल रहें हैं। उन्होंने अधिकारियों को कार्य सौंपने और उनके कार्यों पर विशेष रूप से ध्यान देना शुरु कर दिया है। उनकी इन गतिविधियों से अपने काम में लापरवाही बरतने वाले...

रांचीः झारखंड में कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अजय कुमार अपना नया पदभार बड़ी समझदारी से संभाल रहें हैं। उन्होंने अधिकारियों को कार्य सौंपने और उनके कार्यों पर विशेष रूप से ध्यान देना शुरु कर दिया है। उनकी इन गतिविधियों से अपने काम में लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों पर गाज गिर चुकी है।

नए प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद से वह लगातार कार्यालय में चल रही गतिविधियों पर अपनी पैनी नजर बनाए हुए हैं। वह अपने अधिकारियों से जानकारी ले रहें हैं ताकि वह सारे काम को सुचारु ढंग से संभाल पाएं। इसके साथ-साथ उन्होंने विविध कमेटियों का गठन करने का फैसला भी लिया है।

प्रदेश अध्यक्ष ने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि प्रदेश मुख्यालय में कार्यसूची तैयार की जाए। वह कार्यकर्त्ताओं को क्रियाशील बनाने में लगे हुए हैं। वह राज्य का दौरा भी कर रहे हैं ताकि जिलाध्यक्षों पर नजर रखी जा सके।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!