Edited By Punjab Kesari,Updated: 30 Nov, 2017 06:45 PM
झारखंड के गोड्डा का एक जवान बुधवार की शाम आतंकियों के साथ मुठभेड़ में शहीद हो गया। घटना की सूचना मिलते ही पूरे परिवार में सन्नाटा पसर गया है। यह जवान गोड्डा जिले के कुरपट्टी गांव का रहने वाला है। असम के गुवाहाटी में उग्रवादियों द्वारा किए गए हमले...
गोड्डाः झारखंड के गोड्डा का एक जवान बुधवार की शाम आतंकियों के साथ मुठभेड़ में शहीद हो गया। घटना की सूचना मिलते ही पूरे परिवार में सन्नाटा पसर गया है। यह जवान गोड्डा जिले के कुरपट्टी गांव का रहने वाला है। असम के गुवाहाटी में उग्रवादियों द्वारा किए गए हमले में जवान शहीद हो गया।
जानकारी के अनुसार, शव विमान से कोलकाता लाया जाएगा जहां से सड़क मार्ग से गांव पहुंचेगा। इस दौरान विधायक अशोक कुमार भी पहुंचेंगे।
बता दें कि श्रवण उरांव नाम का जवान अपनी पत्नी निर्मला देवी तथा बेटे के साथ कोलकाता में रहता था। उसकी बेटी हॉस्टल में पढ़ती है। शहीद तीन भाईयों में सबसे छोटा था। 7 सालों से जवान फौज में भर्ती होकर देश की सेवा कर रहा था।