Edited By Punjab Kesari,Updated: 22 Dec, 2017 07:35 PM
झारखंड की राजधानी रांची से एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है। रांची से जमशेदपुर आने वाली सड़क पर गजराजों ने शराब भठ्ठी से शराब पीकर सड़क पर जमकर हंगामा किया। जानकारी के अनुसार, जमशेदपुर से लगभग 60 किलो मीटर दूर चौका में हाथियों के बड़े झुंड, जिसमे 50 की...
जमशेदपुर( इंद्रजीत सिंह): झारखंड की राजधानी रांची से एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है। रांची से जमशेदपुर आने वाली सड़क पर गजराजों ने शराब भठ्ठी से शराब पीकर सड़क पर जमकर हंगामा किया।
जानकारी के अनुसार, जमशेदपुर से लगभग 60 किलो मीटर दूर चौका में हाथियों के बड़े झुंड, जिसमे 50 की संख्या में बड़े गजराज और गजराजों के पुत्र पुत्रियां शामिल थे, सड़क पर आकर जमकर हंगामा किया। उन्होंने किसी को हानि नहीं पहुंचाई। दरअसल, इन गजराजों ने घनघोर दलमा जंगल से निकल जंगलो में अवैध शराब भठ्ठियों से शराब का सेवन कर लिया था जिस कारण वह इस तरह मदमस्त होकर सड़क पर भटक रहे थे। इस घटना में गजराजों ने किसी राहगीर को नुक्सान नहीं पहुंचाया है।
जहां एक तरफ ग्रामीणों को अपनी जान हथेली पर रख जीवन व्यतीत करना पड़ रहा है। वहीं दूसरी तरफ ग्रामीण और वन विभाग की टुकड़ी रात को आग लगाकर जंगल में घूमकर लोगों की रक्षा करती है।