Edited By Punjab Kesari,Updated: 26 Dec, 2017 01:57 PM
संथाल परगना में अच्छे डॉक्टरों के अभाव के कारण स्वास्थ्य व्यवस्था का खस्ताहाल हो चुका है। राज्य के मरीजों को बेहतर इलाज की सुविधा पाने के लिए राज्य से बाहर जाना पड़ता है। स्वास्थ्य व्यवस्था में सुधार लाने के लिए राज्य सरकार ने 6 विशेषज्ञ डॉक्टरों की...
दुमका(वीरेन्द्र कुमार झा): संथाल परगना में अच्छे डॉक्टरों के अभाव के कारण स्वास्थ्य व्यवस्था का खस्ताहाल हो चुका है। राज्य के मरीजों को बेहतर इलाज की सुविधा पाने के लिए राज्य से बाहर जाना पड़ता है।
स्वास्थ्य व्यवस्था में सुधार लाने के लिए राज्य सरकार ने 6 विशेषज्ञ डॉक्टरों की एक टीम को दुमका सदर अस्पताल में नियुक्त किया है। इसके बावजूद भी स्वास्थ्य व्यवस्था में पूरी तरह से सुधार ना आने का कारण यह है कि टीम में शामिल सभी डॉक्टरों ने अपना पूर्ण योगदान ही नहीं दिया।
रघुवर सरकार ने सदर अस्पताल में 6 डॉक्टरों की नियुक्ति की थी, लेकिन उनमें से 2 डॉक्टरों ने अपना योगदान नहीं दिया। इन डॉक्टरों को अत्याधुनिक उपकरणों के साथ बीमारी की जांच करने की जिम्मेदारी दी गई थी। उपकरणों के अभाव के कारण अन्य डॉक्टरों के लिए बेहतर इलाज करना संभव नहीं हो पा रहा है।