मुस्लिम महिलाओं के प्रतिनिधिमंडल ने CM से की मुलाकात

Edited By Punjab Kesari,Updated: 26 Dec, 2017 05:25 PM

delegation of muslim women meeting with cm

झारखंड के मुख्यमंत्री रघुवर दास से मंगलवार को मुस्लिम महिलाओं का प्रतिनिधिमंडल मिला। भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा की प्रदेश उपाध्यक्ष सोनी तब्बसुम और नुसरत के नेतृत्व में मुस्लिम महिलाओं ने तीन तलाक पर कानून बनाने पर देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का...

रांचीः झारखंड के मुख्यमंत्री रघुवर दास से मंगलवार को मुस्लिम महिलाओं का प्रतिनिधिमंडल मिला। भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा की प्रदेश उपाध्यक्ष सोनी तब्बसुम और नुसरत के नेतृत्व में मुस्लिम महिलाओं ने तीन तलाक पर कानून बनाने पर देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का आभार व्यक्त किया।

मुस्लिम महिलाओं का कहना है कि केन्द्र के फैसले के द्वारा उन्हें न्याय मिल सकेगा। इसके साथ-साथ उन्हें समाज में बराबरी का भी हक मिलेगा। महिलाओं ने मुख्यमंत्री से कहा कि भारत में चुनावों के चलते अधिकतर पार्टियां उनका साथ नहीं दे रही है। वहीं दूसरी तरफ भाजपा सरकार ने उनका दर्द समझा और मुस्लिम महिलाओं के लिए यह ऐतिहासिक कदम उठाया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा सरकार सदैव सबका साथ तथा सबका विकास के मूलमंत्र पर काम करती है। हमारे लिए पुरुष- महिला, अमीर- गरीब, सब एक बराबर है। रघुवर दास ने कहा कि संपूर्ण देश की तरह झारखंड में भी किसी बहन के साथ अन्याय नहीं होने दिया जाएगा।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!