Edited By Punjab Kesari,Updated: 28 Nov, 2017 07:18 PM
झारखंड के मुख्यमंत्री रघुवर दास ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि हम लोगों को यह प्रतिज्ञा लेनी चाहिए कि अपने आसपास के वातावरण को स्वच्छ रखेंगे। गंदगी से बीमारियां बढ़ती हैं। इसके चलते हमें ना ही गंदगी करनी चाहिए ना ही किसी को गंदगी फैलाने देना...
रांचीः झारखंड के मुख्यमंत्री रघुवर दास ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि हम लोगों को यह प्रतिज्ञा लेनी चाहिए कि अपने आसपास के वातावरण को स्वच्छ रखेंगे। गंदगी से बीमारियां बढ़ती हैं। इसके चलते हमें ना ही गंदगी करनी चाहिए ना ही किसी को गंदगी फैलाने देना चाहिए।
मुख्यमंत्री ने कहा हमारे भी नागरिक होने के नाते कुछ कर्त्तव्य हैं। नगर निगम द्वारा जगह-जगह पर रखे कचरे के डिब्बों में कचरा फैंकना चाहिए। इसके साथ-साथ सीएम ने कहा कि यातायात को सुचारु ढंग से चलाने के लिए हेलमेट और सीट बेल्ट का उपयोग करना अनिवार्य कर दिया गया है। इसका उपयाग ना करने पर जुर्माना भुगतना पड़ेगा।
सीएम ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जो भी परिवार गरीबी रेखा से नीचे है। उनको सरकार प्रशिक्षण देकर रोजगार के अवसर प्रदान करेगी। इसके साथ-साथ जिनके पास घर नहीं है, उन्हें सरकार द्वारा घर बनाकर दिया जाएगा।