6 दिवसीय विदेश यात्रा से लौटे CM, भाजपा कार्यकर्त्ताओं ने किया स्वागत

Edited By Punjab Kesari,Updated: 15 Oct, 2017 05:24 PM

cm returns from 6 day foreign trip

झारखंड के मुख्यमंत्री रघुवर दास अपनी चेक गणराज्य और जापान की 6 दिवसीय विदेश यात्रा पूरी कर रांची लौट आए हैं। एयरपोर्ट पर सीएम का भाजपा कार्यकर्त्ताओं ने स्वागत किया। सीएम के विदेश यात्रा पर जाने का कारण एमओयू को पूरा करना था। इस साल फरवरी में...

रांचीः झारखंड के मुख्यमंत्री रघुवर दास अपनी चेक गणराज्य और जापान की 6 दिवसीय विदेश यात्रा पूरी कर रांची लौट आए हैं। एयरपोर्ट पर सीएम का भाजपा कार्यकर्त्ताओं ने स्वागत किया।

सीएम के विदेश यात्रा पर जाने का कारण एमओयू को पूरा करना था। इस साल फरवरी में मोमेन्टम झारखंड ग्लोबल समिट के दौरान कई देशों ने झारखंड के साथ एमओयू पर हस्ताक्षर किए थे। इसी दौरान 3 हजार करोड़ रुपए का निवेश मिला था। 

सीएम अपनी विदेश यात्रा के दौरान चेक गणराज्य में इंजीनियरिंग शो में शामिल हुए।  जापान में कई कंपनियों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक के साथ-साथ टोकियो और ओसाका में रोड शो भी किया। बता दें कि जापान की कई कंपनियां झारखंड में निवेश के लिए इच्छुक हैं जिसके कारण  युवाओं को रोजगार के नए अवसर प्राप्त होंगे।


 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!