Edited By Punjab Kesari,Updated: 18 Dec, 2017 01:51 PM
झारखंड के मुख्यमंत्री रघुवर दास सोमवार को दिल्ली पहुंचे। मुख्यमंत्री ने दिल्ली में केंद्रीय सड़क परिवहन, जल संसाधन और जहाजरानी मंत्री नितिन गडकरी से मुलाकात की। मुख्यमंत्री ने केंद्रीय परिवहन मंत्री के साथ मिलकर राज्य की विभिन्न विकास योजनाओं...
रांचीः झारखंड के मुख्यमंत्री रघुवर दास सोमवार को दिल्ली पहुंचे। मुख्यमंत्री ने दिल्ली में केंद्रीय सड़क परिवहन, जल संसाधन और जहाजरानी मंत्री नितिन गडकरी से मुलाकात की।
मुख्यमंत्री ने केंद्रीय परिवहन मंत्री के साथ मिलकर राज्य की विभिन्न विकास योजनाओं पर चर्चा की। उन्होंने रांची-जमशेदपुर हाईवे पर भी बात की। केंद्रीय मंत्री ने भरोसा दिलाया कि झारखण्ड के विकास में पूरी तरह से सहायता की जाएगी।