Edited By Punjab Kesari,Updated: 13 Feb, 2018 07:09 PM
महाशिवरात्रि का पर्व मंगलवार को देश भर में बड़ी धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान झारखंड के मुख्यमंत्री रघुवर दास जमशेदपुर के एक शिव मंदिर में पहुुंचे। रघुवर दास ने मंदिर में भोलेनाथ के सामने हाथ तो जोड़े मगर उन्होंने भगवान का प्रसाद लेने से इंकार कर...
जमशेदपुर(इंद्रजीत सिंह): महाशिवरात्रि का पर्व मंगलवार को देश भर में बड़ी धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान झारखंड के मुख्यमंत्री रघुवर दास जमशेदपुर के एक शिव मंदिर में पहुुंचे।
रघुवर दास ने मंदिर में भोलेनाथ के सामने हाथ तो जोड़े मगर उन्होंने भगवान का प्रसाद लेने से इंकार कर दिया। इस तरह उन्होंने भगवान के प्रसाद का निरादर किया।
मंदिर के अंदर आते ही मुख्यमंत्री ने मंदिर के पुजारी के सिर पर हाथ रखा। पुजारी द्वारा प्रसाद देने पर उन्होंने कहा कि छोड़ो नाश्ता कर चुके हैं।