Edited By Punjab Kesari,Updated: 26 Dec, 2017 03:41 PM
झारखंड के मुख्यमंत्री रघुवर दास ने गुजरात के नए मंत्रिमंडल शपथग्रहण समारोह में हिस्सा लिया। इस अवसर पर रघुवर दास ने भाजपा सरकार के मुख्यमंत्री विजय रुपाणी और उपमुख्यमंत्री नितिन भाई पटेल को हार्दिक शुभकामनाएं दी।
रांचीः झारखंड के मुख्यमंत्री रघुवर दास ने गुजरात के नए मंत्रिमंडल शपथग्रहण समारोह में हिस्सा लिया। इस अवसर पर रघुवर दास ने भाजपा सरकार के मुख्यमंत्री विजय रुपाणी और उपमुख्यमंत्री नितिन भाई पटेल को हार्दिक शुभकामनाएं दी।
रघुवर दास ने ईश्वर से कामना करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व और भाजपा अध्यक्ष अमित शाह के मार्गदर्शन से आप नई ऊंचाइयों को छुए। मुख्यमंत्री ने कहा कि गुजरात में छठी बार भाजपा की सरकार अस्तित्व में आई है। इससे यह साबित हो गया है कि देश की जनता प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से अगाध प्रेम करती है। प्रधानमंत्री की नीतियों पर लोगों को अटूट विश्वास है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि पीएम मोदी के सपनों के अनुरुप हम सभी मिलकर नया भारत बनाने में जुटे हुए है। इसका सबूत देश के 19 राज्यों में एनडीए की सरकार है।