मुख्यमंत्री ने 243.60 करोड़ की 9 परियोजनाओं का किया शिलान्यास

Edited By Punjab Kesari,Updated: 28 Jan, 2018 03:43 PM

chief minister inaugurated 9 projects worth rs 243 60 crore

झारखंड के मुख्यमंत्री रघुवर दास ने शनिवार को रांची में 243.60 करोड़ रुपए की 9 परियोजनाओं का शिलान्यास किया। उन्होंने कहा कि सरकार राज्य के सर्वांगीण विकास के लक्ष्य को साकार करने में जुटी हुई है। सीएम ने कहा कि हमारी कोशिश है विकास की रोशनी समाज के...

रांची: झारखंड के मुख्यमंत्री रघुवर दास ने शनिवार को रांची में 243.60 करोड़ रुपए की 9 परियोजनाओं का शिलान्यास किया। उन्होंने कहा कि सरकार राज्य के सर्वांगीण विकास के लक्ष्य को साकार करने में जुटी हुई है। सीएम ने कहा कि हमारी कोशिश है विकास की रोशनी समाज के हर क्षेत्र तक पहुंचे।
PunjabKesari
मुख्यमंत्री ने कहा कि रांची में 20 हजार और घर बनाएंगे, अन्य शहरों में 1-1.5 लाख मकानों का निर्माण किया जाएगा। सीएम ने कहा कि राज्य विकास के पथ पर निरंतर आगे बढ़ रहा है। यातायात, आवास, जलापूर्ति, स्वास्थ्य यहां की बुनियादी समस्या है। इसे हल करने के लिए हमारी सरकार लगातार प्रयास कर रही हैं।
PunjabKesari
रघुवर दास ने कहा कि 2022 तक हमारी सरकार शुद्ध पीने का पानी घर-घर तक पहुंचाएगी, यह हमारा संकल्प है। सरकार द्वारा बनाए जा रहे नए घरों में बिजली और पानी की व्यवस्था करना सरकार की ही जिम्मेदारी है और सरकार यह जिम्मेदारी जरुर पूरी करेगेी। सीएम ने कहा कि वेस्ट मैनेजमेंट की दिशा में भी कई विभाग काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि कचरे से बिजली के उत्पादन पर भी काम किया जा रहा है। गंदे पानी को ट्रीटमेंट प्लांट के द्वारा सिंचाई में इस्तेमाल करने की योजना पर भी काम किया जा रहा है।

 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!