प्रशासनिक फेरबदलः रांची के 23 IPS अधिकारियों का हुआ स्थानांतरण

Edited By Punjab Kesari,Updated: 28 Nov, 2017 04:49 PM

23 ips transfered of ranchi

झारखंड की राजधानी रांची में बड़ा फेरबदल किया गया है। इसमें कई आइपीएस अधिकारियों को उनके पदभार से स्थानांतरित कर दिया गया है। इसमें ग्रामीण एसपी समेत 23 आइपीएस तथा 2 डीआइजी भी मौजूद हैं। इस बदलाव में रणजीत कुमार प्रसाद को डीआइजी विशेष शाखा के साथ-साथ...

रांची: झारखंड की राजधानी रांची में बड़ा फेरबदल किया गया है। इसमें कई आइपीएस अधिकारियों को उनके पदभार से स्थानांतरित कर दिया गया है। इसमें ग्रामीण एसपी समेत 23 आइपीएस तथा 2 डीआइजी भी मौजूद हैं।

इस बदलाव में रणजीत कुमार प्रसाद को डीआइजी विशेष शाखा के साथ-साथ डीआइजी जंगल वारफेयर स्कूल नेतरहाट के प्रभारी नियुक्त किया गया। ए.विजयालक्ष्मी को देवघर के एसपी से एसपी एसीबी और नरेंद्र कुमार सिंह को एसपी सीआइडी से  देवघर का एसपी बनाया गया। राजकुमार लकड़ा को एसपी ग्रामीण रांची से लोहरदगा का एसपी नियुक्त किया गया।

जानकारी के अनुसार दीपक कुमार सिन्हा को समादेष्टा होमगार्ड से सिमडेगा के एसपी और पी.मुरुगन को साहेबगंज के एसपी से एसपी एटीएस नियुक्त किया गया। सुरेंद्र कुमार झा को कोडरमा के एसपी से गिरिडीह का एसपी बनाया गया। 

इसके अतिरिक्त प्रभात कुमार को एसपी ग्रामीण जमशेदपुर से एसपी सिटी जमशेदपुर बनाया गया। अजीत पीटर डुंगडुंग को एसपी एटीएस से रांची ग्रामीण का एसपी नियुक्त किया गया। अनुरंजन किस्पोट्टा को झारखंड जगुआर के एसपी से ग्रामीण जमशेदपुर के एसपी का पदभार सौंपा गया। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!