वाराणसी उत्तर विधानसभा चुनाव के पिछले परिणामों पर एक नजर

Edited By ,Updated: 30 Jan, 2017 03:17 PM

varanasi north assembly constituency up election 2017

वाराणसी जिले जिले के अंतर्गत आने वाली विधानसभा संख्या 388 है वाराणसी उत्तर। वर्ष 2012 के आंकड़ों के मुताबिक इस विधानसभा क्षेत्र में कुल मतदाताओं की संख्या...

वाराणसी उत्तर विधानसभा संख्या-388 
आंकड़े 16वीं विधानसभा चुनाव 2012 के अनुसार

वाराणसी जिले जिले के अंतर्गत आने वाली विधानसभा संख्या 388 है वाराणसी उत्तर। वर्ष 2012 के आंकड़ों के मुताबिक इस विधानसभा क्षेत्र में कुल मतदाताओं की संख्या 3 लाख 46 हजार 724 है। जिसमें पुरुष मतदाताओं की संख्या 1 लाख 92 हजार 216 है। जबकि महिला मतदाताओं की संख्या 1 लाख 54 हजार 486 है। सीट पर हुए पिछले तीन विधानसभा चुनावों में दो समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी को जीत मिली। जबकि एक बार भारतीय जनता पार्टी को जीत मिली थी। फिलहाल सीट पर भारतीय जनता पार्टी का कब्जा है। जिसे बरकरार रखना पार्टी के लिए बड़ी चुनौती होगी। सीट पर सभी पार्टियों ने अपनी-अपनी दावेदारी पेश करनी शुरु कर दी है। देखना दिलचस्प होगा कि इस बार सीट पर किस पार्टी का नुमाइंदा जीत हासिल करता है।
               PunjabKesari
आइए नजर डालते हैं पिछले तीन विधानसभा चुनाव के परिणामों पर-
16वीं विधानसभा चुनाव 2012 के नतीजे

16वीं विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के रविंद्र जायसवाल ने बहुजन समाज पार्टी के सुजीत कुमार मौर्या को हरा सीट पर सफलता हासिल की थी। वहीं समाजवादी पार्टी के अब्दुस सामद तीसरे स्थान पर रहे थे। जबकि कांग्रेस के राबिया कलाम को चौथे स्थान पर रहना पड़ा था।
               PunjabKesari  
15वीं विधानसभा चुनाव 2007 के नतीजे
15वीं विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी के हाजी अब्दुल सामद ने जीत हासिल की थी। उन्होने भारतीय जनता पार्टी के शिवनाथ यादव को हराया था। वहीं निर्दलीय चुनाव लड़ी राबिया कलाम तीसरे स्थान पर रही थी। जबकि बहुजन समाज पार्टी के विजया प्रकाश गुप्ता को चौथे स्थान पर रहना पड़ा था।
               PunjabKesari 
14वीं विधानसभा चुनाव 2002 के नतीजे
14वीं विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी के अब्दुल कलाम ने भारी वोटों से जीत हासिल की थी। उन्होने भारतीय जनता पार्टी के रविंद्र को हराया था। वहीं कांग्रेस के अब्दुल अजीज अंसारी तीसरे स्थान पर रहे थे। जबकि बहुजन समाज पार्टी के राजेंद्र प्रसाद को चौथे स्थान पर रहना पड़ा था।
               PunjabKesari 
UP Political News की अन्य खबरें पढ़ने के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!