शिकारपुर विधानसभा चुनाव के पिछले परिणामों पर एक नजर

Edited By ,Updated: 10 Jan, 2017 04:04 PM

shikarpur assembly constituency up election 2017

बुलंदशहर जिले के अंतर्गत आने वाली विधानसभा संख्या संख्या 69 है शिकारपुर। साल 2012 के आंकड़ों के मुताबिक इस विधानसभा क्षेत्र में कुल मतदाताओं की संख्या...

शिकारपुर विधानसभा संख्या-69
आंकड़े 16वीं विधानसभा चुनाव 2012 के अनुसार

बुलंदशहर जिले के अंतर्गत आने वाली विधानसभा संख्या संख्या 69 है शिकारपुर। साल 2012 के आंकड़ों के मुताबिक इस विधानसभा क्षेत्र में कुल मतदाताओं की संख्या 2 लाख 94 हजार 460 है। जिसमें पुरुष मतदाताओं की संख्या 1 लाख 57 हजार 988 है। जबकि महिला मतदाताओं की संख्या 1 लाख 36 हजार 464 है। पिछले तीन विधानसभा चुनावों में यहां समाजवादी पार्टी, बहुजन समाज पार्टी औऱ बीजेपी को एक-एक बार जीत मिली। यानि सीट पर किसी एक पार्टी का वर्चस्व नहीं है। देखना दिलचस्प होगा कि कौन सी पार्टी यहां की जनता की उम्मीदों पर खरा उतरती है। फिलहाल सभी राजनैतिक दलों ने सीट पर अपनी-अपनी दावेदारी पेश करनी शुरु कर दी है।
               PunjabKesari
शिकारपुर विधानसभा के पिछले परिणामों पर एक नजर-
16वीं विधानसभा चुनाव 2012 के नतीजे

16 वीं विधानसभा के चुनावों में समाजवादी पार्टी के मुकेश शर्मा ने बीएसपी के अनिल कुमार को हराया था। आरएलडी के किरनपाल सिंह तीसरे स्थान पर रहे थे। जबकि बीजेपी के जय प्रकाश गुप्ता चौथे स्थान पर रहे थे।
               PunjabKesari 
15वीं विधानसभा चुनाव 2007 के नतीजे
15 वीं विधानसभा चुनावों में बीएसपी के वासदेव सिंह ने आरएलडी के भोला सिंह को हराया था। बीजेपी के मुंशी लाल गौतम तीसरे स्थान पर रहे थे। जबकि निर्दलीय महेंद्र कुमार चौथे स्थान पर रहे थे।
               PunjabKesari
14वीं विधानसभा चुनाव 2002 के नतीजे
14 वीं विधानसभा के चुनावों में बीजेपी के मुंशीलाल गौतम ने समाजवादी पार्टी के गंगा राम को हराया था। बीएसपी के धर्मेंद्र कुमार गौतम तीसरे स्थान पर रहे थे। जबकि कांग्रेस के धर्म सिंह चौथे स्थान पर रहे थे।
               PunjabKesari

UP Political News की अन्य खबरें पढ़ने के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें  

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!