Edited By ,Updated: 12 Jan, 2017 08:52 PM
बदायूं जिले के अंतर्गत आने वाली विधानसभा संख्या 116 है शेखूपुर। वर्ष 2012 के आंकड़ों के अनुसार इस विधानसभा क्षेत्र में कुल मतदाताओं की संख्या...
शेखूपुर विधानसभा संख्या-116
आंकड़े 16वीं विधानसभा चुनाव 2012 के अनुसार
बदायूं जिले के अंतर्गत आने वाली विधानसभा संख्या 116 है शेखूपुर। वर्ष 2012 के आंकड़ों के अनुसार इस विधानसभा क्षेत्र में कुल मतदाताओं की संख्या 3 लाख 33 हजार 673 है। जिसमें पुरुष मतदाताओं की संख्या 1 लाख 86 हजार 604 है। जबकि महिला मतदाताओँ की संख्या 1 लाख 47 हजार 69 है। सीट के अस्तित्व में आने के बाद से अब तक सिर्फ एक बार ही चुनाव हुआ है। जिसमें समाजवादी पार्टी के आशीष यादव ने जीत दर्ज की थी। इस बार समाजवादी पार्टी के लिए मुश्किल घड़ी है। क्योंकि पार्टी के अंदर की विघटन से पार्टी को नुकसान होगा। फूट ऐसे वक्त में है जब चुनाव सिर पर हैं। लिहाजा साफ है कि अन्य दल इस मौके के इंतजार में ही थे। सीट पर कांग्रेस को पिछले चुनावों में अच्छा खासा समर्थन मिला था। देखना दिलचस्प होगा कि कौन सीट पर बाजी मारता है।
आइए नजर डालते हैं पिछले तीन विधानसभा चुनाव के परिणामों पर-
16वीं विधानसभा चुनाव 2012 के नतीजे
16 वीं विधानसभा के चुनावों में समाजवादी पार्टी के आशीष यादव ने कांग्रेस के भगवान सिंह शाक्य को हराया था। बीएसपी के काजी मुहम्मद रिजवान तीसरे स्थान पर रहे थे। जबकि पीईसीपी के मुस्लिम खान चौथे स्थान पर रहे थे।
UP Political News की अन्य खबरें पढ़ने के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें