संभल विधानसभा चुनाव के पिछले परिणामों पर एक नजर

Edited By ,Updated: 06 Jan, 2017 03:05 PM

sambhal assembly constituency up election 2017

संभल जिले के अंतर्गत आने वाली विधानसभा संख्या 33 है संभल।

संभल विधानसभा संख्या-33
आंकड़े 16वीं विधानसभा चुनाव 2012 के अनुसार

संभल जिले के अंतर्गत आने वाली विधानसभा संख्या 33 है संभल। साल 2012 के आंकड़ों के मुताबिक इस विधानसभा क्षेत्र में कुल मतदाताओं की संख्या 2 लाख 95 हजार 475 है। जिसमें पुरुष मतदाताओं की संख्या 1 लाख 30 हजार 120 है। जबकि महिलाओं की संख्या 1 लाख 30 हजार 120 है। सीट पर समाजवादी पार्टी का वर्चस्व माना जाता रहा है। पिछले तीन विधानसभा चुनावों में संभल से समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार को ही जीत मिली है। साफ है इस बार भी सपा का सिक्का इस सीट पर चल सकता है। लेकिन पार्टी में भीतर चल रही गुटबाजी से और नेताओं के बंटते धड़ों से संकेत मिल रहे हैं। देखना ये होगा कि क्या चुनाव तक पार्टी में सब कुछ ठीक होता है या नहीं। लेकिन फिलवक्त बाकी पार्टियां भी सीट पर अपनी दावेदारी पेश कर रही हैं।
               PunjabKesari

16वीं विधानसभा चुनाव 2012 के नतीजे
16 वीं विधानसभा यानि साल 2012 के विधानसभा चुनावों में इस सीट से समाजवादी पार्टी के इकबाल महमूद ने भारतीय जनता पार्टी के राजेश सिंघल को पराजित किया था। तीसरे स्थान पर बीएसपी के रफातुल्लाह रहे थे। जबकि आरएलडी के हाजी आजम 5.36 फीसदी वोटों के साथ चौथे स्थान पर रहे थे।
               PunjabKesari

15वीं विधानसभा चुनाव 2007 के नतीजे
15 वीं विधानसभा यानि साल 2007 के चुनावों में भी यहां से सपा के इकबाल महमूद ही विजयी रहे थे। उन्होंने बीजेपी के राजेश सिंघल को पराजित किया था। जबकि बीएसपी के तरन्नुम अकील तीसरे स्थान पर रहे थे। और चौथे स्थान पर रालोद के उम्मीदवार एम रहमान रहे थे।
               PunjabKesari

14वीं विधानसभा चुनाव 2002 के नतीजे
14 वीं विधानसभा के चुनावों में समाजवादी पार्टी के इकबाल महमूद ने जीत हासिल की थी। उन्होंने आरपीडी के शफीकुर्रहमान बर्क को हराया था। बीएसपी के मोहम्मद शफीक खान तीसरे स्थान पर रहे थे। जबकि 13.37 वोटों के साथ आरएलडी के मग्गू सिंह चौथे स्थान पर रहे थे।
               PunjabKesari

UP Political News की अन्य खबरें पढ़ने के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!