सहजनवां विधानसभा चुनाव के पिछले परिणामों पर एक नजर

Edited By ,Updated: 27 Jan, 2017 06:04 PM

sahajanwa assembly constituency up election 2017

गोरखपुर जिले के अंतर्गत आने वाली विधानसभा संख्या 324  है सहजनवां । साल 2012 के आंकड़ों के मुताबिक इस विधानसभा क्षेत्र में कुल मतदाताओं की संख्या...

सहजनवां विधानसभा संख्या- 324
आंकड़े 16वीं विधानसभा चुनाव 2012 के अनुसार

गोरखपुर जिले के अंतर्गत आने वाली विधानसभा संख्या 324  है सहजनवां । साल 2012 के आंकड़ों के मुताबिक इस विधानसभा क्षेत्र में कुल मतदाताओं की संख्या 3 लाख 20 हजार 761 है। जिसमें पुरुष मतदाताओं की संख्या 1 लाख 78 हजार 772 है। जबकि महिला मतदाताओं की संख्या 1 लाख 41 हजार 978 है। पिछले तीन विधानसभा चुनावों में एक बार बहुजन समाज पार्टी के प्रत्याशी को जीत मिली। जबकि दो बार निर्दलीय उम्मीदवार को जीत मिली। फिलहाल सीट पर बहुजन समाज पार्टी का कब्जा है। लेकिन इस कब्जे को बरकरार रख पाना मुश्किल लग रहा है। देखना दिलचस्प होगा कि इस बार सीट पर किसका कब्जा होता है। फिलहाल सभी पार्टियों ने सीट पर अपनी-अपनी दावेदारी शुरु कर दी है।
               PunjabKesari
आइए नजर डालते हैं पिछले तीन विधानसभा चुनाव के परिणामों पर-
16वीं विधानसभा चुनाव 2012 के नतीजे

16वीं विधानसभा चुनाव में बहुजन समाज पार्टी के राजेंद्र ने भारतीय जनता पार्टी के अश्वनी को हरा अपना परचम लहराया था। निर्दलीय यशपाल सिंह को तीसरे स्थान पर रहना पड़ा था। जबकि समाजवादी पार्टी के संतोष यादव चौथे स्थान पर रहे थे।
               PunjabKesari 

15वीं विधानसभा चुनाव 2007 के नतीजे
15वीं विधानसभा चुनाव में निर्दलीय प्रत्याशी यशपाल सिंह ने बहुजन समाज पार्टी के देव नारायण को शिकस्त दी थी। भारतीय जनता पार्टी के अश्वनी तीसरे स्थान पर रहे थे। जबकि कांग्रेस के राम प्रकाश शुक्ला चौथे स्थान पर रहे थे।
               PunjabKesari 

14वीं विधानसभा चुनाव 2002 के नतीजे
14वीं विधानसभा चुनाव में निर्दलीय मैदान में उतरे देव नारायण ने जीत हासिल की थी।  उन्होने समाजवादी पार्टी के यशपाल सिंह को हराया था। भारतीय जनता पार्टी के तारकेश्वर शुक्ला तीसरे स्थान पर रहे थे। जबकि निर्दलीय विजय शंकर को चौथे स्थान पर रहना पड़ा था।
               PunjabKesari 
UP Political News की अन्य खबरें पढ़ने के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!