रुद्रपुर विधानसभा चुनाव के पिछले परिणामों पर एक नजर

Edited By ,Updated: 28 Jan, 2017 12:11 PM

rudrapur assembly constituency up election 2017

देवरिया जिले के अंतर्गत आने वाली विधानसभा संख्या 336 है रुद्रपुर। साल  2012 के आंकड़ों के अनुसार इस विधानसभा क्षेत्र में कुल मतदाताओं की संख्या...

रुद्रपुर विधानसभा संख्या- 336
आंकड़े 16वीं विधानसभा चुनाव 2012 के अनुसार 

देवरिया जिले के अंतर्गत आने वाली विधानसभा संख्या 336 है रुद्रपुर। साल  2012 के आंकड़ों के अनुसार इस विधानसभा क्षेत्र में कुल मतदाताओं की संख्या 2 लाख 99 हजार 091 हैं। जिसमें पुरुष मतदाताओं की संख्या 1 लाख 66 हजार 926 है। जबकि महिला मतदाताओं की संख्या 1 लाख 32 हजार 159 है। पिछले तीन विधानसभा चुनावों में इस सीट पर हर बार अलग पार्टी को जीत मिली। 2012 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को सफलता मिली थी। वहीं 2007 में बहुजन समाज पार्टी में जीत हासिल की थी। जबकि 2002 समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी को जीत मिली थी। फिलहाल इस सीट पर कांग्रेस पार्टी का कब्जा है। हांलाकि सभी पार्टियां इस सीट पर अपनी-अपनी दावेदारी पेश कर रही है। देखना दिलचस्प होगा कि यहां की जनता किस पार्टी के नुमाइंदे पर विश्वास जताती है।
               PunjabKesari 
आइए नजर डालते हैं पिछले तीन विधानसभा चुनाव के परिणामों पर-
16वीं विधानसभा चुनाव 2012 के नतीजे

16वीं विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के अखिलेश प्रताप सिंह ने समाजवादी पार्टी के मुक्ति नाथ यादव को हराया था। भारतीय जनता पार्टी के जय प्रकाश निषाद तीसरे स्थान पर रहे थे। जबकि बहुजन समाज पार्टी के सुरेश तिवारी को चौथे स्थान पर रहना पड़ा था।
               PunjabKesari 
15वीं विधानसभा चुनाव 2007 के नतीजे
15वीं विधानसभा चुनाव में बहुजन समाद पार्टी के सुरेश ने भारतीय जनता पार्टी के जय प्रकाश निषाद को शिकस्त दी। समादवादी पार्टी के अनुग्रह नारायण तीसरे स्थान पर रहे। जबकि आरजेडी के मुक्तिनाथ को चौथे स्थान पर रहना पड़ा था।
               PunjabKesari 

14वीं विधानसभा चुनाव 2002 के नतीजे
14वीं विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी के अनुग्रह नारायण ने भारतीय जनता पार्टी के जय प्रकाश निषाद को हराकर जीत हासिल की थी। तीसरे स्थान पर बहुजन समाज पार्टी के मदन यादव रहे। जबकि निर्दलीय मैदान में उतरे में रामशंकर विद्दार्थी चौथे स्थान पर रहे थे।
               PunjabKesari 
UP Political News की अन्य खबरें पढ़ने के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!